ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत ,सड़क पर लाशों को पकड़कर रोते रहे लोग

UB India News by UB India News
August 24, 2025
in दुर्घटना, पटना
0
पटना में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत ,सड़क पर लाशों को पकड़कर रोते रहे लोग

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
हार की राजधानी पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावा हॉल्ट के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि ऑटो में सवार कई यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पहले दनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया.

गंगा स्नान को जा रहे थे सभी यात्री

मृतकों की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के निवासियों के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग सोमवार सुबह ऑटो से गंगा स्नान करने फतुहा जा रहे थे. रास्ते में शाहजहांपुर के सिगरियावा हॉल्ट के पास हाईवा ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आठ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया, ‘सुबह 6 बजे के आसपास की घटना है। ट्रक वाले ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो से सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 से 9 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं।’हादसा सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक सीमेंट फैक्ट्री का ही था। हादसे के बाद ट्रक कंपनी के अंदर चला गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर फैक्ट्री संचालक को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

ऑटो से बहकर सड़क पर फैल गया खून

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें पड़ी थी, और उससे लिपटकर परिजन रोए जा रहे थे। को ई सिर पीट रहा, कोई छाती। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी से खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थी। सड़क पर मृतकों के सामान, चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

विधायक बोले- सीमेंट फैक्ट्री के ट्रक से हादसा हुआ

हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी ने कहा, ‘पास में ही अल्ट्राटेक फैक्ट्री है। सड़क का सबसे अधिक फायदा उन्हें ही मिलता है। सड़क के दोनों तरफ होटल बनने से यहां अक्सर हादसे होते रहते है।’

‘जिस ट्रक से हादसा हुआ है वो फैक्ट्री के अंदर लगा है। फैक्ट्री पर भी जुर्माना लगाया जाए, और उस राशि को पीड़ित परिवार को देना चाहिए।’

गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

मृतक और घायल सभी नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। नालंदा से गांव की महिलाएं तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान करने ऑटो से फतुहा के त्रिवेणी जा रही थीं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। वे घटनास्थल पर किसी को वीडियो बनाने नहीं दे रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।मृतक के परिजनों को हिलसा SDM अमित कुमार पटेल ने तत्काल 20 हजार रुपए का चेक दिया है।

10 मृतकों में 8 महिलाएं

मरने वालों में गंगा देवी (50), संजू देवी (60), दीपिका पासवान (35), कुसुम देवी (48), कंचन पांडे, बबीता देवी, रेणु देवी, उदेशा देवी, एक पुरुष और ऑटो ड्राइवर चंदन कुमार (30) शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी लोग एक पियागो ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान को लेकर हिलसा से फतुहा आ रहे थे, इसी दौरान शाहजहांपुर थानाक्षेत्र के सिगरियावा हाल्ट के पास सड़क से गुजर रही एक बेलगाम हाईवा ट्रक ने पियागो ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टियागो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

फरार हो गया ट्रक चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद हाईवा ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि हादसे के असली कारण का पता लगाया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही प्रमुख वजह सामने आई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज 7वां दिन ,कटिहार पहुंची यात्रा ……………

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज 7वां दिन ,कटिहार पहुंची यात्रा ...............

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा

6 दिन का सफर महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की कहानी ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend