ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव से पहले लालू यादव एक्टिव, आरा से रणनीति की शुरुआत!

UB India News by UB India News
August 17, 2025
in पटना, राजद
0
बिहार चुनाव से पहले लालू यादव एक्टिव, आरा से रणनीति की शुरुआत!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक्टिव हो गए हैं. अभी तक सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रहे लालू यादव ने अब जमीनी स्तर पर पार्टी में जान फूंकने की रणनीति बनाई है.

बिहार में राहुल गांधी सहित महागठबंधन के तमाम नेता रविवार से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ करने जा रहे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के एसआईआर के जरिए लोगों के मताधिकार पर कथित हमले को उजागर करना और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन बनाना है. इस पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे, लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं. आगे भी करते रहेंगे. मिटने नहीं देंगे.”
राहुल गांधी की इस यात्रा में तेजस्वी यादव भी साथ-साथ रहेंगे. डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा के मैदान में 12 बजे पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे. 4 बजे खाना खाने के बाद सभा स्थल से डेहरी ऑन सोन की तरफ निकलेंगे. फिर डेहरी ऑन सोन से औरंगाबाद की तरफ निकल जाएंगे. इस यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

लालू यादव दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी

वहीं वोटर अधिकार यात्रा पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बीजेपी के लोग लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और संविधान, लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को भाजपा बिहार से खत्म करेगी तो हम बैठने वाले नहीं है. हम हर एक लड़ाई लड़ेंगे. मतदाताओं के मताधिकार को हम मिटने नहीं देंगे. हर बिहारी अपना वोट डालेगा ये सुनिश्चित करने के लिए यात्रा पर जा रहे हैं. राहुल गांधी आ रहे हैं और लालू प्रसाद यादव हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना करेंगे.”

अरुण यादव के पिता की पुण्यतिथि में शामिल

उन्होंने बिहार के आरा से इसकी शुरुआत की है. वह आरा में पूर्व विधायक अरुण यादव के पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में शामिल हुए. लालू प्रसाद यादव वैनिटी वैन से शनिवार सुबह पटना से आरा के लिए रवाना हुए थे. लालू प्रसाद यादव शनिवार को अरुण यादव के घर पहुंचे, जो इस क्षेत्र में पार्टी का अहम चेहरा माने जाते हैं.

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

आरा में लालू प्रसाद यादव राजद के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में इसे एक साधारण यात्रा नहीं माना जा सकता बल्कि चुनावी रणनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी भी लालू यादव की चुनावी यात्रा पर हमलावर हो गई है.

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि लालू यादव स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत पर बाहर हैं. वह ठीक हो गए हैं, इसके लिए हमारी शुभकामनाएं हैं, लेकिन वह चुनाव में एक्टिव हैं, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए.

बीजेपी प्रवक्ता का लालू परिवार पर तंज

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “गांधी परिवार खुद को सिस्टम से ऊपर मानता है, जबकि लालू परिवार खुद को एक सिस्टम मानता है. ‘बिहार के लोग मेरे गुलाम हैं,’ समस्या इसी एकाधिकारवादी मानसिकता में है, जिसे जनता खत्म कर रही है. लालू परिवार का प्रभाव खत्म हो चुका है और गांधी परिवार में अभी भी थोड़ी ऊर्जा बची है, वह भी बिहार चुनाव में खत्म हो जाएगी.”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार ने हमेशा राह दिखाई है. विपक्ष ने एसआईआर पर बिहार से ही हंगामा शुरू किया है, लेकिन यही राज्य एसआईआर पर पूरे देश को फिर राह दिखाएगा.

UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
यह देश की भावनाओं का मामला है,एशिया कप से बाहर हो सकती है टीम इंडिया! ……….

एशिया कप में आखिरी समय पर रद्द होगा IND vs PAK मैच ?

पटना में 44 लाख वोटरों का सत्यापन चुनौती

हटे 65 लाख वोटरों की सूची किसके काम की?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend