ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बाढ़ से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई बेघर हुए, सीएम नीतीश कुमार ने की हाईलेवल मीटिंग

UB India News by UB India News
August 14, 2025
in दुर्घटना, पटना, बिहार
0
बिहार में बाढ़ से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई बेघर हुए, सीएम नीतीश कुमार ने की हाईलेवल मीटिंग

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में बाढ़ से हाहाकार है। लोगों के आशियाने विलीन हो गए। सैकड़ों घर पानी में डूबे हुए हैं। लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, सोन, पुनपुन समेत कई नदियां उफान पर है। बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। तीन हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। करीब 15 लाख लोग सीधे तौर पर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेना पड़ा है। जिला प्रशासन की टीम बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेज बांट रही है। कई जगह लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल भी बंद कर दी गई है। नीतीश सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। आइए जानते हैं किस जिले का कैसा हाल है…
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
बाढ़ को लेकर अधिकारियों के साथ मीडिया करते सीएम नीतीश कुमार
पटना में सीएम नीतीश कुमार ने की हाईलेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले थे। लेकिन, लगातार बारिश होने के कारण उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम, मंत्री, अधिकारी और संबंधित जिलों में डीएम के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल जाना। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर, शरणार्थियों की संख्या, सामुदायिक रसोई की संख्या के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशान न हो, जिला प्रशासन इसका ख्याल रखे।
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
मुंगेर में बाढ़
मुंगेर में 213 गांव बाढ़ से प्रभावित

मुंगेर जिले में भयावह हो चुकी है। प्रसाशनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के सदर ,जमालपुर बरियारपुर ,धरहरा और हवेली खड़गपुर केतिस पंचायत के 213 गांव पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि नगर निकाय क्षेत्र के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। जिला में ग्रामीण क्षेत्र के 26 हजार घर के दो लाख बीस हजार आवादी और शहरी क्षेत्र के इक्कीस हजार छह सौ घरों की अठारह हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। इसके अलावा सात हजार 933 पशु भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
बेगूसराय में मवेशी भी बाढ़ के पानी में रहने का मजबूर
पानी में डूबे इलाकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

बेगूसराय जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ से कई गांव के लोग प्रभावित हुई है। वहीं, पशुधन रखने वाले किसानों के समक्ष भी समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि, दो दिनों से घटते जलस्तर से आम जन और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा इसे बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज कर दी गई है। जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड शामहो के प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार अपनी मांग को लेकर पत्राचार किये हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता भी लगातार इस मांग को उठा रहे हैं।
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
भागलपुर में बाढ़।
भागलपुर में 6.65 लाख लोग बाढ से प्रभावित हैं

भागलपुर जिले स्थित 12 प्रखंड की 110 पंचायत और शहरी क्षेत्र के गंगा के आसपास के चार वार्ड  (वार्ड संख्या 1,3,9,10) में बाढ का पानी फ़ैल गया है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, 12 प्रखंड में लगभग 6.65 लाख लोग बाढ से प्रभावित हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार से भागलपुर व कहलगांव में गंगा के जलस्तर में कुछ कमी हुई है। लेकिन खतरा बरकरार है। इधर भागलपुर जिले स्थित गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर-सैदपुर बिंदटोली रिंगबांध में गंगा की तेज धार से ध्वस्त हुए बांध से बिंदटोली गांव के दर्जनों घर गंगा में समा गए। लगभग 3400 लोगों के बेघर होने की खबर है।  तटबंध एवं गंगा नदी के बीच बसे दिन लोगों के घर कटकर गंगा में बह गए हैं, वैसे प्रभावित परिवार अपने शेष बचे सामान को लेकर तटबंध से बाहर निकलकर सड़क किनारे पहुंच गए हैं। लोग  सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर गए हैं। इधर जल संसाधन विभाग की टीम तटबंध के किनारे इसी बैग, बांस के पेड़ की डालियां व मिट्टी देकर तटबंध को बचाने का प्रयास में लगी हुई है।
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
लखीसराय में बाढ़
गंगा का जलस्तर 15 सेमी घटा है
लखीसराय बाढ़ से बेहाल सरकारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 15 सेमी घटा है, लेकिन पर पिपरिया, बड़हिया व लखीसराय प्रखंड के 14 पंचायतों में बाढ़ गंभीर है। गंगा व हरुहर नदी का पानी गांवों, स्कूलों, अस्पतालों व खेतों में घुस गया है। सड़क संपर्क ठप, नाव ही सहारा है। सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट, मवेशी ऊंचे स्थानों पर पहुंचाए जा रहे हैं। पिपरिया प्रखंड कार्यालय पानी में डूबने से सैदपुरा पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया। राहत सामग्री व सामुदायिक किचन की व्यवस्था जारी है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दिया बिहार को बड़ा तोहफा ……..

रामफल मंडल : सबको साधने का NDA का 'मेगा प्लान', मोदी-नीतीश जोड़ी की बड़ी रणनीति!

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

चिराग पर क्यों उठते है सवाल ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend