ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप ने ‘Dead Economy’ कहकर भारत का उड़ाया था मजाक! आरबीआई गवर्नर ने बातों-बातों में ही दे दिया करारा जवाब

UB India News by UB India News
August 6, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
ट्रंप ने ‘Dead Economy’ कहकर भारत का उड़ाया था मजाक! आरबीआई गवर्नर ने बातों-बातों में ही दे दिया करारा जवाब

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को “डेड अर्थव्यवस्था (Dead Economy)” कहकर तंज कसा था और भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ यानी आयात कर लगाने की बात कही. साथ ही, उन्होंने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर “अतिरिक्त जुर्माना” लगाने की भी बात की.

इस बयान के जवाब में आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है और वैश्विक बदलावों के बीच भी इसका भविष्य उज्ज्वल है. आरबीआई गवर्नर ने 6 अगस्त को मौद्रिक नीति की घोषणा के दौरान कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 2025-26 में 6.5% रहेगी, जैसा पहले अनुमान था.

भारत की आर्थिक नींव है मजबूत

गवर्नर मल्होत्रा ने ट्रंप के टैरिफ वाले बयान पर चिंता जताई और कहा कि ग्लोबल ट्रेड में ऐसी अनिश्चितताएं भारत के विकास को प्रभावित कर सकती हैं. आपको बता दें कि ट्रंप ने अप्रैल 2025 में भारत पर 27% टैरिफ की घोषणा की थी, लेकिन इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया था.
हालांकि, भारतीय सामानों पर अमेरिका ने 25% टैरिफ यानी आयात कर लगाने की जानकारी दी है. मल्होत्रा ने बताया है कि ये टैरिफ भारत के निर्यात को नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि इससे भारतीय सामानों की कीमत बढ़ेगी और वैश्विक बाजार में उनकी मांग कम हो सकती है. फिर भी, उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की मजबूत आर्थिक नींव इसे संभाल लेगी.

ग्लोबल ट्रेड में उथल-पुथल

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को कई चीजें सपोर्ट कर रही हैं, जैसे अच्छा मानसून, कम महंगाई, कारखानों में बढ़ती गतिविधि और अनुकूल वित्तीय स्थिति. सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर कैपिटल एक्सपेंडिचर और मजबूत नीतियां भी अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं. गवर्नर मल्होत्रा ने ये भी बताया कि सर्विस सेक्टर, खासकर निर्माण और व्यापार, में तेजी बनी रहेगी. ट्रंप के टैरिफ से ग्लोबल ट्रेड में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन भारत की घरेलू मांग और मजबूत आर्थिक नीतियां इसे स्थिर रखेंगी.
भारत के लिए ये है गर्व की बात
ट्रंप के बयान पर मल्होत्रा ने साफ किया कि भारत की अर्थव्यवस्था “मृत(Dead)” नहीं, बल्कि जीवंत और बढ़ने वाली है. उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार की अनिश्चितता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अपनी ताकत के दम पर आगे बढ़ेगी. तिमाही के हिसाब से देखें तो पहली तिमाही में 6.5%, दूसरी में 6.7%, तीसरी में 6.6% और चौथी में 6.3% ग्रोथ का अनुमान है.
गवर्नर का ये बयान भारत के लिए गर्व की बात है, क्योंकि ये दिखाता है कि वैश्विक दबावों के बीच भी हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. इसके अलावा एक्सपर्ट ने भी एमपीसी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी दी है. CNBC से बातचीत के दौरान अभय अग्रवाल (Piper Serica) ने बताया कि भारत की फिस्कल कंडिशन अभी Bening बनी हुई है. बाजार की पॉलिसी से ज्यादा टैरिफ वार पर नजर टिकी हुई है. ये अभी चिंता का विषय नहीं है कि एक रेट कट होगा या दो रेट कट होगा. ये सभी चीजें प्रेडिक्टेबल हैं. मार्केट के लिए बड़ी चिंता है ‘Fear of Unknown’ यानी. इस समय इंडिया ने हार्ड स्टांस लिया है, यूएस ने भी हार्ड स्टांस लिया है. साथ ही, टैरिफ को लेकर भी अभी अनसर्टिनिटी बनी हुई है. साथ ही कंपनियों की अर्निंग्स भी आ रही है. जिसका असर मार्केट पर देखा जा सकता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
ट्रंप से बात नहीं बल्कि पीएम मोदी को कॉल करेंगे………….

ट्रंप से बात नहीं बल्कि पीएम मोदी को कॉल करेंगे.............

ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई आक्रामक नीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन…………….

24x7 और 365 दिन चौंकन्ना रहें, पाकिस्तान कर सकता है....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend