ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप से बात नहीं बल्कि पीएम मोदी को कॉल करेंगे………….

UB India News by UB India News
August 7, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ट्रंप से बात नहीं बल्कि पीएम मोदी को कॉल करेंगे………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और ब्राजील के बीच भी टैरिफ को लेकर खींचतान जारी है। ब्राजील के राष्ट्रपति  लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ऑफर को ठुकरा दिया है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि लूला उनसे कभी भी टैरिफ के मुद्दो पर बात कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं।

क्या बोले ब्राजील के राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को कहा था कि वो कभी भी कॉल करके टैरिफ पर चर्चा कर सकते हैं। इस पर राष्ट्रपति लूला ने कहा कि इससे अच्छा वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कॉल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राजील अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित सभी उपलब्ध संसाधनों और विकल्पों का उपयोग करेगा।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

‘ब्राजील पहले से ही उठा रहा है कदम’

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने कहा कि उनकी सरकार ब्रिक्स भागीदारों सहित अन्य देशों के साथ विदेशी व्यापार को मजबूत करने के लिए पहले से ही कदम उठा रही है। ब्रासीलिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए लूला ने कहा, “2025 में, हम अपने हितों की रक्षा के लिए WTO से लेकर सभी संभावित उपायों का सहारा लेंगे।”  ट्रंप ने धमकी दी है कि ब्रिक्स नीतियों का समर्थन करने वाले देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।

निक्की हेली ने दी ट्रंप को नसीहत

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दी है। हेली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन, जो हमारा एक विरोधी है और रूसी व ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील दी गई है। चीन को छूट ना दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब ना करें।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई आक्रामक नीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन…………….

24x7 और 365 दिन चौंकन्ना रहें, पाकिस्तान कर सकता है....

बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर संसद में चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार इच्छुक नहीं

बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर संसद में चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार इच्छुक नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend