ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना का सम्मान है और इसे देश के सामने लाना जरूरी है………….

UB India News by UB India News
August 6, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना का सम्मान है और इसे देश के सामने लाना जरूरी है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (5 अगस्त) को एनडीए की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना का सम्मान है और इसे देश के सामने लाना जरूरी है. प्रधानमंत्री ने इस मामले पर चर्चा को लेकर विपक्ष पर तंज भी कस दिया. पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग करने के बाद विपक्ष खुद भी पछता रहा होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेता कुछ भी बोलते हैं, इसकी वजह से उन्हें अब सुप्रीम कोर्ट से भी लताड़ पड़ने लगी है. पीएम ने बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”वे कुछ भी बोलते रहते हैं, देश ने उनका बचपना देख लिया है.”

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रस्ताव पारित

एनडीए की संसदीय दल की बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. एनडीए संसदीय दल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान दिखाए गए भारतीय सेना के साहस को सलाम किया. साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए संसदीय दल हमारे सशस्त्र बलों के साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया. उनका साहस हमारे राष्ट्र की रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है. हम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

तिरंगा अभियान पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने तिरंगा अभियान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों को घर-घर तिरंगा अभियान मनाने के लिए कहा. इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस (29 August) और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (23 august) भी अपने क्षेत्रों में जाकर मनाने के लिए सांसदों को दिए निर्देश.

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी का जिक्र किया और हमला बोला.  राहुल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘वो कुछ भी बोलते रहते हैं. उन्होंने बचपना किया…सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई. देश ने उनका बचपना देख लिया.’ हालांकि, पीएम मोदी ने उनका नाम नहीं लिया.

एनडीए संसदीय दल की बैठक को पीएम मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को संदेश दिया और कहा कि हमने 5 अगस्त को धारा 370 हटाई. हमने 5 अगस्त को राम मंदिर बनाया. उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा और कहा कि हमें ऐसा विपक्ष कहां से मिलेगा जो ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ले. पीएम मोदी राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर भी कहा. उन्होंने प्रण लिया कि हम नक्सलवाद का खात्मा करेंगे.
-बैठक में सबसे पहले नए सदस्यों का परिचय कराया गया, जिसमें उज्ज्वल निकम, सी सदानंद मास्टर और हर्षवर्धन श्रृंगला आदि शामिल हैं.
-किरण रिजीजू ने कहा कि लोकसभा में पीएम ने विपक्ष के नरेटिव को ध्वस्त किया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली NDA संसदीय दल की बैठक हो रही है तो एक प्रस्ताव पास होगा. 

-किरेन रिजीजू ने बताया कि पहलगाम हमले में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई, सेना का शौर्य को साराह गया. उन्होंने कहा कि पीएम ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी से कहा था सभी आतंकियों को कड़ी सजा दी जाएगी, सभी ने देखा हमने किसी मानव को नुकसान पहुंचाए बैगर आतंकियों को मारा. पाकिस्तान और पीओके में हमने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया
–जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे के साथ एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया.
–एनडीए संसदीय दल की मीटिंग में सबसे पहले पहलगाम टेरर अटैक में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके साथ ही भारतीय सेना के शौर्य और पाकिस्तान को बेनक़ाब करने के लिए भेजे गये डेलीगेशन पर प्रस्ताव भी आया.
–एनडीए संसदीय दल की बैठक हो रही है. इस बैठक में पीएम मोदी मौजूद हैं.
–पीएम मोदी के अलावा, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज मौजूद हैं.

क्यों अहम यह बैठक
यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होने वाली है. उपराष्ट्रपति कौन होंगे, इस पर भी भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. निर्वाचन मंडल में एनडीए के स्पष्ट बहुमत के साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए उसके उम्मीदवार का चयन एक औपचारिकता मात्र रह गया है. निर्वाचन मंडल में एनडीए के स्पष्ट बहुमत के साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए उसके उम्मीदवार का चयन एक औपचारिकता मात्र रह गया है. हालांकि, उम्मीद है कि गठबंधन 21 अगस्त तक अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लेगा, जो नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है.
पीएम मोदी को सम्मानित
इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. यह एक आतंकवाद विरोधी अभियान था, जो हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में इस महत्वपूर्ण अभियान, देश की सुरक्षा चुनौतियों और संसदीय चर्चा में छाए कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

मानसून सत्र बार-बार बाधित
अब तक मानसून सत्र बार-बार बाधित हुआ है, विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है, खासकर बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) को लेकर. विपक्ष का आरोप है कि यह प्रक्रिया राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण है और सत्ताधारी पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए की जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी इन आरोपों का जवाब देने के साथ-साथ सरकार की चुनावी प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट करेंगे और संसद सत्र के बचे हुए दिनों के लिए एनडीए का विधायी एजेंडा भी बताएंगे.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 17, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

Next Post
वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……

राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा,विरोध करना हमारा अधिकार, CISF बुलाया आपत्तिजनक...

बिहार के बाढ़ पीड़ितों को राहत की दूसरी खेप जारी ….

डोमिसाइल नीति के साथ आज बिहार कैबिनेट में मानदेय के फैसले पर भी मुहर; आज 36 प्रस्ताव स्वीकृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend