ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यहा जदयू उम्मीदवार उतरने को क्यो बेताब हैं………………..

UB India News by UB India News
July 31, 2025
in पटना, बिहार
0
BJP ने कसा तंज, मुंबई में बैठक के बाद महागठबंधन से OUT हो जाएंगे बिहार के CM?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनडीए में सीट शेयरिंग की बात अभी भले ही फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की ओर नहीं बढ़ा है, पर जदयू के रणनीतिकारों की दृष्टि राज्य के कुछ खास विधानसभा सीटों पर है। इनमें कुछ ऐसे सीट हैं, जो साथी दल हार चुके हैं और इनमें कुछ ऐसे सीट हैं, जहां जदयू ने कभी जीत दर्ज की है। अब जदयू की इस मंशा को एनडीए के भीतर किस हद तक स्वीकार किया जा सकता है, यह देखना अभी शेष है। आज चर्चा करते हैं उन सीटों की, जहां से जदयू उम्मीदवार उतरने को बेताब हैं।

दीघा विधानसभा
दीघा विधानसभा से जेडीयू एक बार फिर चुनाव लड़ना चाहती है। यह दीगर की यह भाजपा की विनिंग सीट है। दीघा विधानसभा से 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के संजीव चौरसिया ने जीत दर्ज की थी। इन्हें तब 97044 मत मिले थे और रनर रहे माले के शशि यादव को 50971 मत मिले थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के संजीव चौरसिया ने ही जीत का परचम लहराया था। तब संजीव चौरसिया को 92243 और रनर रहे जदयू के राजीव रंजन प्रसाद को 67593 मत मिले थे। 2010 में जरूर जदयू की पूनम देवी चुनाव जीती थी। इन्होंने लोजपा के सत्यानंद शर्मा को हराया था। जदयू अपने इस आधार को जीवित कर राजधानी के आसपास एक सीट अपने पास रखना चाहती है। एनडीए के रणनीतिकार क्या चाहते हैं, नतीजा शीघ्र सामने आ सकता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

सुगौली विधानसभा
सुगौली विधानसभा वह क्षेत्र है, जिसपर अभी राजद काबिज है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के शशि भूषण सिंह को जीत हासिल हुई थी। शशि भूषण सिंह को तब 65267 वोट मिला था। रनर वीआईपी के रामचंद्र सहनी रहे थे। इसके पहले वर्ष 2015 और 2010 में भाजपा के उम्मीदवार रामचंद्र सहनी ने जीत हासिल की थी। लेकिन 2025 की जंग जदयू लड़ना चाहती है। देखना यह है कि क्या बीजेपी अपने कब्जे वाली सीट जदयू को म्यूचुअल स्टैंडिंग के तहत देती है या नहीं।

कहलगांव विधानसभा
कहलगांव पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी के पवन कुमार यादव को वर्ष 2020 में 115,538 मत मिले थे जबकि कांग्रेस के शुभानंद मुकेश को 72,645 मत मिले थे। वर्ष 2015 और वर्ष 2010 में यहां से कांग्रेस के सदानंद सिंह चुनाव जीते थे। वर्ष 2010 में जेडीयू कहकशां परवीन 36127 मत पाकर दूसरे नंबर पर थी। 2005 में जरूर जदयू के अजय मंडल को जीत मिली थी। इसे आधार मानकर कहलगांव से जदयू लड़ना चाहती है।

चैनपुर विधानसभा
चैनपुर विधानसभा की स्थिति यह है कि यहां बीजेपी के उम्मीदवार बृजकिशोर बिंद को बसपा के जमाखान ने परास्त किया था। तब जमा खान को 95245 मस्त मिले थे और बीजेपी के बिंद को 70951 मत मिले थे। 2015 के चुनाव में जरूर बृजकिशोर बिंद ने बसपा के जमा खान को 671 वोटों से परास्त किया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बृजकिशोर बिंद ने बसपा के अजय आलोक को लगभग 14 हजार मतों से परास्त किया। वर्तमान स्थिति यह कि बसपा के जमा खान प्रारंभ में ही पाला बदल जदयू में शामिल ही गए थे। अब जदयू लिए चैनपुरा सीटिंग सीट हो गई है।

वजीरगंज विधानसभा
वजीरगंज विधानसभा बीजेपी की सीटिंग सीट है। यहां से बीजेपी के वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार शशि शेखर सिंह को हराया। वीरेंद्र सिंह को तब 70 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। 2015 में जरूर कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह जीते थे। वर्ष 2010 में भी बीजेपी के वीरेंद्र सिंह जीते थे। लेकिन जदयू ने किस आधार पर और किस मंशा से अपनी सूची में शामिल किया यह अभी पर्दे के भीतर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
सियासी ‘महाभारत’ से पहले ही ‘ब्रह्मास्त्र’

सियासी 'महाभारत' से पहले ही 'ब्रह्मास्त्र'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend