ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत पर टैरिफ की घोषणा के बीच ट्रंप ने पाक से मिलाया हाथ , कसा तंज़ – ‘किसी दिन’ पाकिस्तान भारत को तेल बेचे

UB India News by UB India News
August 1, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
भारत पर टैरिफ की घोषणा के बीच ट्रंप ने पाक से मिलाया हाथ , कसा तंज़ – ‘किसी दिन’ पाकिस्तान भारत को तेल बेचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने की एक संयुक्त पहल का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता कि ‘किसी दिन’ पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, हो सकता है कि वे किसी दिन भारत को तेल बेचें!ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूसी सैन्य उपकरणों व ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है।

ट्रंह ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस इन दिनों व्यापार समझौतों पर काम करने में काफी व्यस्त रहा है। अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ भी व्यापार समझौता कर लिया है। इस बात की राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका ने कोरिया गणराज्य के साथ एक पूर्ण व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते के तहत, दक्षिण कोरिया अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इस निवेश का नियंत्रण अमेरिका के पास रहेगा, और मैं यह तय करूंगा कि यह पैसा कहां लगे। इसके अतिरिक्त, दक्षिण कोरिया 100 अरब डॉलर के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) या अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस आएंगे। यह भी सहमति हुई है कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा और कार, ट्रक, कृषि आदि सहित अमेरिकी उत्पादों को स्वीकार करेगा। हम दक्षिण कोरिया के लिए 15% टैरिफ पर सहमत हुए हैं। अमेरिका पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा।’ट्रंप ने यह भी कहा कि अन्य देश भी अब हमसे टैरिफ कम करने की बात कर रहे हैं। इससे अमेरिका का व्यापार घाटा काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
F-35 फाइटर जेट कैलिफोर्निया में हुआ क्रैश, अमेरिका को लगा एक बड़ा झटका …………..

F-35 फाइटर जेट कैलिफोर्निया में हुआ क्रैश, अमेरिका को लगा एक बड़ा झटका ..............

मुझे 13 दिन तक टॉर्चर किया, ये भगवा की जीत…………

मुझे 13 दिन तक टॉर्चर किया, ये भगवा की जीत............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend