ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए

UB India News by UB India News
July 28, 2025
in गया, हम
0
2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गयाजी के मानपुर में रविवार को हम पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर कहा कि आज कुछ नहीं है. सिर्फ बातों से बिहार को आंदोलित करना चाहते हैं और 2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए. याद करना चाहिए आप लोग जरूर जानते होंगे. हम तो 1980 से राजनीती में है और आज तक देखा है.

बिहार में क्राइम पर मांझी ने क्या कहा?

जीतन राम मांझी ने कहा कि “जो काल 2015 के पहले यहां था, जिसमें की हर तरह की दुशवारियां थी. हमारे लोग पिटे जाते थे और मारे जाते थे. जमीन पर कब्जा होता था और हम नहीं कोर्ट ने कह दिया था कि उस समय जंगल राज था और कोर्ट का कहना कोई मामूली बात नहीं है. आज तो कोई कोर्ट नहीं कह रहा है कि आज जंगल राज है. वहीं विरोधी लोग जिनको सत्ता की लालच है कि ये बात कर के जनता को गुमराह कर के हम सत्ता प्राप्त कर लेंगे. इसलिए ऐसा कह रहे हैं.

RELATED POSTS

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

मांझी ने आगे कहा, “बिहार की जनता सजग है. लोग समझ रहे हैं और आज जो घटनाएं हो रही है जो आप देख रहे है में भी मनाता हूं की 14 करोड़ जनसंख्या है कहीं न कहीं कुछ घटनाएं हो जाती हैं. मगर कोई जातिगत झगड़ा हुआ है क्या, कोई धार्मिक उन्माद का झगड़ा हुआ है क्या? अब प्रेमी-प्रेमिका आपस में लड़ कर सुसाइड (आत्महत्या) कर लिया या प्रेमी-प्रेमिका को कोई बाधा आई तो माता पिता को मार दिया या कोई दूसरा प्रेमी को मार दिया तो यह लॉ एंड ऑर्डर का मामला है?”

उन्होंने कहा कि आज लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत अच्छी है. यहां पर आज तक कोई सांप्रदायिक लड़ाई नहीं हुई है. हां कुछ घटनाएं घटी हैं, जो आपने देखा है और पटना के कारोबारी की हत्या हुई और जो पकड़ा गया उसका एनकाउंटर कर दिया गया. उनके राज्य में कभी कोई एनकाउंटर हुआ था. आज एनकाउंटर हो रहा है, आपने देखा जो पटना के पारस हॉस्पिटल में घटना घटी बहुत हल्ला हुआ, मगर सब को दो दिन में पकड़ लिया गया और कार्रवाई हो रही है. मांझी ने कहा कि आज शांति है. हमलोग विकास कर रहे हैं. विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो यह मुद्दा उठाते हैं, इसको हम समझते हैं कि बिहार की जनता समझ रही है.

चिराग पासवान पर जमकर बरसे

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान पर कहा कि चिराग पासवान जिस समूह से आते हैं उनकी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति क्या है? अगर वह नहीं जानते है तो में आपको बता देता हूं. आप जान लें बिहार की शैक्षणिक स्थिति सामान्यतः 80 प्रतिशत साक्षरता है और अनुसूचित जाति की साक्षरता सीधे 32 से 33 प्रतिशत है. जिस समाज से चिराग पासवान आते हैं, उनकी साक्षरता सीधे 32 से 33 प्रतिशत है. कुछ लोगों की 40 और 42 भी है.

आजादी के 78 वर्ष होने के बाद आज वह डॉक्टर इंजिनियर और एमएलए और मंत्री बन रहे हैं. इस समाज के लोग अभी तक कुछ भी नहीं बने हैं. इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि अनुसूचित जाति में वर्गीकरण होना चाहिए. मैं उसको मानता हूं और इसको कोई कहता है कि हम समाज को तोड़ते हैं, तो हम कहते हैं कि वह लोभी हैं. लालची हैं, वह नहीं चाहते हैं कि हमारे समाज के लोग आगे बढें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

by UB India News
January 13, 2026
0

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से...

तेजस्वी के आने से जंगल राज हो जाएगा….

सीएम बने थे तो बयान ले डूबे कही अब ……………..

by UB India News
December 27, 2025
0

जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि कहीं...

लालू परिवार में छिड़ी जंग पर मांझी बोले- बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी बेटी का अपमान

by UB India News
November 17, 2025
0

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य मामले में सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कहा...

अब कोई चाहत नहीं है, समय आने पर बोलेंगे…………..

तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह

by UB India News
November 8, 2025
0

गया के खिजरसराय में जनशक्ति जनता दल की चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव ने मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने...

Next Post
तेजस्वी ने क्यों उछाला मंगल पांडेय का नाम ? ………

तेजस्वी ने क्यों उछाला मंगल पांडेय का नाम ? .........

चुनाव आयोग किसके प्रभाव में काम कर रहा, सब जानते हैं ………..

महागठबंधन की सरकार बनती है तो शराबबंदी कानून की समीक्षा हो सकती है ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend