ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों ने इन छह ने कराया बड़ा नुकसान, लिस्ट में रिलायंस, TCS, LIC शामिल

UB India News by UB India News
July 27, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप कंपनियों को भी नुकसान हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 294.64 अंक या 0.36 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 2,22,193.17 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

टूटते बाजार में एचडीएफसी ने दिया फायदा 

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत बढ़ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 1,14,687.7 करोड़ रुपये घटकर 18,83,855.52 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,474.56 करोड़ रुपये घटकर 6,29,621.56 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी का मूल्यांकन 23,086.24 करोड़ रुपये घटकर 5,60,742.67 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का मूल्यांकन 20,080.39 करोड़ रुपये घटकर 11,34,035.26 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 17,524.3 करोड़ रुपये घटकर 5,67,768.53 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,339.98 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,67,449.79 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,161.53 करोड़ रुपये बढ़कर 15,38,078.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक उछले 

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 35,814.41 करोड़ रुपये बढ़कर 10,53,823.14 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 20,841.2 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,04,839.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,685.34 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,449.31 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
मिसाइल मैन को नमन: डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा

मिसाइल मैन को नमन: डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा

बुजुर्गों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक …………

नीतीश कुमार ने सफाईकर्मियों को दी बड़ी सौगात, बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend