ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर…’, शुभांशु शुक्ला के धरती पर लौटने पर बोले पीएम मोदी

UB India News by UB India News
July 16, 2025
in खास खबर
0
मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर…’, शुभांशु शुक्ला के धरती पर लौटने पर बोले पीएम मोदी

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ये 18 दिन की यात्रा थी। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौटने पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारे मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

समर्पण, साहस और अग्रणी भावना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।’

जानिए क्या बोले राजनाथ सिंह?

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक और वापस उनकी यात्रा न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी अपार सफलता की कामना करता हूं।’

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट पर उतरे सभी अंतरिक्ष यात्री

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई 2025 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन का मिशन पूरा करने के बाद धरती पर सुरक्षित लौटे हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत, वह और उनके तीन सहयोगी कमांडर पैगी व्हिट्सन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान ‘ग्रेस’ में सवार होकर कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन के जरिए उतरे हैं।

सभी की कराई जाएगी मेडिकल जांच

22.5 घंटे की यात्रा के दौरान यान ने 27,000 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, जहां तापमान 1,600 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। लैंडिंग के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को मेडिकल जांच और सात दिन के पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के लिए ले जाया गया, ताकि वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फिर से ढल सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
रूस से व्यापार पर 100% टैरिफ की धमकी ,इंडिया-चीन रूस को जंग रोकने को कहें, वरना नतीजा भुगतना होगा…………..

रूस से व्यापार पर 100% टैरिफ की धमकी ,इंडिया-चीन रूस को जंग रोकने को कहें, वरना नतीजा भुगतना होगा..............

डच लेखक ने नेहरू, मनमोहन और मोदी के योगदान को रेखांकित किया……………….

डच लेखक ने नेहरू, मनमोहन और मोदी के योगदान को रेखांकित किया...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend