ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट पर एक्सपर्ट क्यो उठा रहे है सवाल…..

UB India News by UB India News
July 14, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, परिवहन
0
‘मेडे, नो थ्रस्ट, लूजिंग पावर, अनएबल टु लिफ्ट……………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे को एक महीना से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, लेकिन इसकी असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है. सरकारी जांच एजेंसी की ओर से जारी शुरुआती रिपोर्ट ना सिर्फ अधूरी लग रही है, बल्कि हादसे से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब भी मिलना बाकी हैं. अब भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी और एविएशन एक्सपर्ट संजीव कपूर ने इस रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कॉकपिट में वास्तव में क्या हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है.

संजीव कपूर ने एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की 15 पेजों की रिपोर्ट को ‘अधूरी’ बताया है और इसमें देरी पर भी सवाल उठाए हैं. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि कोई भी पायलट इतनी आसानी से ‘Mayday’ कॉल नहीं देता. इसका मतलब होता है कि हालात बेहद गंभीर हैं. और इसमें कोई शक नहीं कि दोनों इंजन फेल हो गए थे, लेकिन कैसे? ये रिपोर्ट उस पर कुछ नहीं कहती है.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

‘फ्यूल सप्लाई कैसे बंद हुई, ये रिपोर्ट में नहीं’

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रैश से कुछ सेकंड पहले एक पायलट ने तीन बार लगातार डिस्ट्रेस कॉल भेजा. दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:38:39 बजे विमान ने उड़ान भरी और महज 26 सेकंड बाद 08:09:05 बजे एक पायलट ने तीन बार ‘MAYDAY… MAYDAY… MAYDAY…’ का इमरजेंसी मैसेज दिया.

कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड बातचीत में एक पायलट दूसरे से पूछता है- ‘फ्यूल सप्लाई क्यों बंद कर दी?’ दूसरा कहता है कि मैंने बंद नहीं किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक ही सेकंड में ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में आ गए, इससे तुरंत इंजन बंद हो गए और विमान की तुरंत ऊंचाई कम हो गई.

इस पर संजीव कपूर ने सवाल उठाते हुए कहा, ये तो पूरी तरह बेतुका है कि कोई भी समझदार पायलट टेक-ऑफ के बाद खुद ही फ्यूल कट-ऑफ स्विच बंद कर दे. पायलट ने मैन्युअली विमान उड़ाया, फिर उसे 170 डिग्री मोड़ कर इंजन बंद कर दिया? ये किसी भी तर्क से मेल नहीं खाता.

‘रिपोर्ट में जानकारी अधूरी क्यों?’

कपूर ने जांच में देरी पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, कॉकपिट का डेटा तीन हफ्ते पहले ही डाउनलोड कर लिया गया था. फिर भी रिपोर्ट आने में 20 दिन क्यों लगे? और जो रिपोर्ट आई है, उसमें जानकारी अधूरी है. इतनी देर में और ज्यादा गहराई से एनालिसिस किया जाना चाहिए था.

RAT सिस्टम एक्टिव हुआ, लेकिन एक ही इंजन चालू हो सका

AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि जब इंजन फेल हुए, तब इमरजेंसी Ram Air Turbine (RAT) सिस्टम ऑटोमैटिक एक्टिव हो गया. इससे विमान को कुछ हाइड्रोलिक पावर मिली. क्रू ने दोनों इंजनों को दोबारा चालू करने की कोशिश की. हालांकि सिर्फ एक ही इंजन चालू हो पाया. विमान जैसे-जैसे ऊंचाई और रफ्तार खोता गया, वो आगे जाकर एक हॉस्टल की बिल्डिंग पर जा गिरा. हादसे के वक्त हॉस्टल में छात्र मौजूद थे.

जांच के दायरे में सिस्टम फेलियर

रिपोर्ट में कहा गया कि पायलट की मानसिक स्थिति, ऑटोमैशन सिस्टम फेलियर और फ्यूल सप्लाई सिस्टम की जांच अभी जारी है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फ्यूल कंट्रोल स्विच जान-बूझकर बंद किए गए तो इसके पीछे कोई तकनीकी खामी, ऑटोमैटिक सिस्टम एरर या अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिस पर मौजूदा रिपोर्ट कुछ नहीं कहती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
अवैध धर्मांतरण की आड़ में डेमोग्राफी चेंज कर रहा था छांगुर बाबा ………………

ED की जांच में अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर की विदेशी फंडिंग का खुलासा..

देश की बैंकिंग प्रणाली मजबूत” : बाजार में उथलपुथल के बीच RBI

RBI अपना मुनाफा सरकार को क्यों सौंप देता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend