ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रिया श्रीनेत का नीतीश सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

UB India News by UB India News
July 12, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
सुप्रिया श्रीनेत का नीतीश सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को पटना में नीतीश सरकार और उनके मंत्री पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नकली दवा सप्लाई के लिए दोषी पाए गए हैं. एक प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा दोषी हैं. पहले किसी पर आरोप लगता था या सजा होती थी, तो वह इस्तीफा देते थे, लेकिन अब जीवेश मिश्रा संरक्षण प्राप्त करके पद पर काबिज हैं. इस व्यक्ति को कोई लोक लाज नहीं है.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिस मामले में वो दोषी पाए गए उसमें 5 साल तक कि सजा का प्रावधान है, लेकिन ये  सार्वजनिक जीवन में आराम से रह रहे हैं. दोषी करार होने के बाद इनको फाइन किया गया और पर्यवेक्षक रखा गया है. मंत्री पर ये आब्जर्वर नजर रखेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया. श्रीनेत ने कहा कि 2025 का यह साल आजादी के सात दशक बीत गए, लेकिन हत्याओं का दौर लगातार जारी है. कारोबारी लगातार निशाने पर हैं. आधी आबादी, कारोबारी, युवा सब अपराधियों के निशाने पर है. बिहार में अगर कोई सुरक्षित है तो खुद अपराधी है.

अगर धंधा करने वाले, कारोबार करने वालों को चुन-चुन कर मारा जाएगा और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेगी तो कारोबारी कहां जाएंगे. गोपाल खेमका से लेकर रामानंद यादव समेत कई हत्याकांडों का जिक्र सुप्रिया श्रीनेत ने किया है.

उन्होंने कहा कि एनसीबी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. यूपी के बाद बिहार में सबसे ज्यादा हत्या की वारदात होती है. दलित उत्पीड़न के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर है. केवल दो चार शूटर को पकड़कर नीतीश सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है. हत्या करने वाला मास्टर माइंड सरकार और प्रशासन की गिरफ़्त से बाहर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

Next Post
बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं……………

राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend