ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की तैयारी में नीतीश सरकार !

UB India News by UB India News
July 13, 2025
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की तैयारी में नीतीश सरकार !

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार सरकार ने राज्य के नागरिकों को बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ऊर्जा विभाग ने हर परिवार को हर महीने 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव तैयार किया है जिसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव जल्द ही राज्य मंत्रिपरिषद यानी नीतीश कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. मंत्रिपरिषद की हरी झंडी मिलते ही यह योजना लागू हो जाएगी, जिससे बिहार के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली बिना किसी चार्ज के दी जाएगी. हालांकि, इससे अधिक खपत होने पर ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान करना होगा.

बिहार की नीतीश सरकार के इस कदम से विशेष रूप से निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिलेगा जिनके लिए बिजली बिल एक बड़ा खर्च है. इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली दरों में भी रियायत देने की योजना है जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा. ऊर्जा विभाग के अनुसार, इस योजना से राज्य सरकार पर अनुदान का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह कदम जनकल्याण के लिए उठाया जा रहा है.

बिहार के हर परिवार को मिलेगी राहत!

बता दें कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर ज्योति योजना के तहत उपभोक्ताओं को 1.97 रुपये प्रति यूनिट और अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को 2.52 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है. शहरी क्षेत्रों में यह दर 7.57 रुपये प्रति यूनिट है, लेकिन बिहार सरकार के अनुदान के बाद यह 4.52 रुपये प्रति यूनिट है. मुफ्त बिजली योजना लागू होने पर इन दरों का लाभ और भी प्रभावी होगा.बिहार विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होने हैं और ऐसे में यह घोषणा बिहार सरकार की जनहितकारी नीतियों का हिस्सा मानी जा रही है.
जानकारों का मानना है कि यह कदम न केवल आम लोगों को राहत देगा, बल्कि बिजली खपत को भी बढ़ावा देगा. इसके अतिरिक्त कृषि क्षेत्र के लिए भी अतिरिक्त रियायतों पर विचार किया जा रहा है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा.यह योजना बिहार के सवा करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित हो सकती है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी होगी और जल्द ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई राशि का लाभ

बिजली की घोषणा से पहले, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों सहित 1.11 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये प्रति माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि की पहली किस्त DBT के जरिए हस्तांतरित की। कुल 1,227 करोड़ रुपये से अधिक की राशि छह विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने 24 जून को पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह राशि अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में वितरित की जाएगी।
सीएम ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 2005 से पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था, लेकिन उनकी सरकार ने शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देकर बदलाव लाए।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
तेजस्वी ने चुनाव आयोग के SIR को बनाया ‘खास’ हथियार!

तेजस्वी ने चुनाव आयोग के SIR को बनाया 'खास' हथियार!

वोटर वेरिफिकेशन: तुष्टिकरण की राजनीति करता है इंडी एलायंस

वोटर वेरिफिकेशन: तुष्टिकरण की राजनीति करता है इंडी एलायंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend