ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्‍या कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड में बड़े विस्‍फोट की बड़ी साजिश रची गई?

UB India News by UB India News
July 11, 2025
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
क्‍या कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड में बड़े विस्‍फोट की बड़ी साजिश रची गई?

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
सावन महीने के साथ ही शुरू हुई कांवड़ यात्रा के बीच उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां देहरादून पुलिस ने त्यूणी में बहुत बड़ी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा है. पुलिस को हिमाचल से आई एक गाड़ी में यह विस्‍फोटक मिला है. वो भी थोड़ा बहुत नहीं, बल्कि 125 किलो. पुलिस को गाड़ी में 125 किलो डायनामाइट मिला है. कावंड़ यात्रा की शुरुआत के दिन ही इतने बड़े पैमाने पर विस्‍फोटक के मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, देहरादून में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की तरफ से चेकिंग चल रही थी. इस दौरान पुलिस ने हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार को चैकिंग के लिए रोका, जिसमें तीन लोग सवार थे. पुलिस जांच के दौरान इस कार के अंदर से 125 किलो डायनामाइट बरामद हुआ. विस्फोटक के अलावा डेटोनेटर और तार भी बरामद किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, आरोपी एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 में 5 पेटियों में डायनामाइट लेकर जा रहे थे. प्रदेश में कांवड़ यात्रा चल रही है और पंचायत चुनाव भी होने है, ऐसे में वहां सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. देर शाम त्यूणी पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, तब इसे पकड़ा गया. तीनों आरोपियों की पहचान रिंकू, रोहित और सुनील के रूप में हुई है, जोकि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं.
इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस टीम चौकन्‍नी हो गई और उनसे पूछताछ की. इन लोगों से दस्तावेजों के बारे में जब पूछा गया तो ये लोग उन्‍हें नहीं दिखा पाए. इसकी सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद इन तीनों को अरेस्‍ट कर लिया गया. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं.
कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ ही इतने बड़े पैमाने पर विस्‍फोटक राज्‍य में मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है. हर‍िद्वार में हजारों की संख्‍या में कांवड़‍ि‍ए गंगा जल लेने के लिए आ रहे हैं. वे इससे आगे गोमुख तक कांवड़ लेने के लिए भी जा रहे हैं. ऐसे में उत्‍तराखंड पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
अवैध धर्मांतरण की आड़ में डेमोग्राफी चेंज कर रहा था छांगुर बाबा ………………

अवैध धर्मांतरण की आड़ में डेमोग्राफी चेंज कर रहा था छांगुर बाबा ..................

बीजेपी ने तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफ़ा स्वीकार किया…………..

बीजेपी ने तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफ़ा स्वीकार किया..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend