ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या वोटर लिस्ट में सेंध लगा रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या?

UB India News by UB India News
July 8, 2025
in किशनगंज, पूर्वी बिहार, बिहार
0
क्या वोटर लिस्ट में सेंध लगा रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जोरों पर है. लेकिन, सीमांचल से आए चौंकाने वाले आंकड़ों ने सुरक्षा और सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. हाथ जो दस्तावेज लगे हैं उससे हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल इस खुलासे के अनुसार सिर्फ किशनगंज जिले में जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में 2 लाख से अधिक लोगों ने स्थाई प्रमाण पत्र (निवास प्रमाण पत्र) के लिए आवेदन किया है. वहीं, मुजफ्फरपुर में भी करीब 1 लाख आवेदनों की बाढ़ आई है. इन आंकड़ों ने सीमांचल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ के पुराने मुद्दे को फिर से गरमा दिया है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “सीमांचल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है. ये लोग जाली दस्तावेजों के जरिए स्थाई प्रमाण पत्र हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मतदाता सूची में शामिल हो सकें.” सम्राट चौधरी चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार की सतर्कता की बात कही और जोर देकर कहा कि ऐसे आवेदनों की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा, “हमारी सरकार किसी भी घुसपैठिए को बिहार की नागरिकता नहीं लेने देगी.”

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बिहार में 7.90 करोड़ मतदाताओं के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) काम कर रहे हैं। लेकिन किशनगंज में 2 लाख और मुजफ्फरपुर में 1 लाख स्थाई प्रमाण पत्र के आवेदन ने सवाल खड़े किए हैं. सीमांचल, खासकर किशनगंज, अररिया और कटिहार जैसे जिले, नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटे होने के कारण घुसपैठ का केंद्र रहे हैं. स्थानीय प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, कई आवेदन संदिग्ध हैं, क्योंकि इनमें से कुछ लोग दस्तावेजों की पुष्टि नहीं कर पाए.
सीमांचल और नेपाल बार्डर पर घुसपैठ का पुराना मुद्दा

सीमांचल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ का मुद्दा दशकों पुराना है. 2019 में गृह मंत्रालय ने अनुमान लगाया था कि बिहार में करीब 10 लाख अवैध प्रवासी हो सकते हैं, जिनमें से अधिकांश सीमांचल में बसे हैं. हाल ही में रक्सौल बॉर्डर पर एक बांग्लादेशी नागरिक सैयद इकबाल की गिरफ्तारी ने भी इस समस्या को उजागर किया था. खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि नेपाल के रास्ते बांग्लादेशी और रोहिंग्या बिहार में प्रवेश कर रहे हैं, जो जाली आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र बनवाकर मतदाता सूची में शामिल होने की कोशिश करते हैं.

जांच और सियासी मायने
प्रशासन ने किशनगंज और मुजफ्फरपुर में आवेदनों की जांच तेज कर दी है. सभी आवेदकों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी के साथ-साथ आधार और अन्य पहचान पत्रों की वैधता भी जांच की जा रही है. सियासी तौर पर यह मुद्दा NDA के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि BJP और JDU इसे घुसपैठ के खिलाफ अपनी सख्त नीति के तौर पर पेश कर रहे हैं। वहीं, RJD और महागठबंधन ने इसे सियासी रंग देने का आरोप लगाया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

Next Post
ट्रिपल सी यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के मोर्चे पर नीतीश कुमार की सरकार सवालों के घेरे में

ट्रिपल सी यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के मोर्चे पर नीतीश कुमार की सरकार सवालों के घेरे में

आज भारत है… कल आप हो सकते हैं……….

बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend