ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 9 जुलाई को चक्का जाम करेंगे राहुल गांधी !

UB India News by UB India News
July 8, 2025
in कांग्रेस, खास खबर, पटना, राजद
0
राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि 6 जुलाई को इलेक्शन कमीशन से मिलने गए थे, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पटना का इलेक्शन कमीशन कोई काम का नहीं है, पोस्ट ऑफिस जैसा है, निर्णय लेने लायक नहीं है। इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं किया।

तेजस्वी ने कहा है कि मेरी मांग है इस काम को रोक दिया जाए। इसे चुनाव के बाद कराया जाए। इसके लिए हमने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 9 जुलाई को पूरे बिहार में चक्का जाम होगा। राहुल गांधी 9 तारीख को पटना में चक्का जाम में मौजूद रहेंगे। हम पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से चुनाव आयोग के ऑफिस तक जाएंगे।

CM नीतीश के राज में कोई सुरक्षित नहीं

बिहार में बढ़ते क्राइम पर तेजस्वी यादव ने कहा कि CM नीतीश के राज में कोई सुरक्षित नहीं है। इंजीनियर, व्यापारी सब पीटा चुके हैं। गोली भी चली है। खगौल, दानापुर हर जगह गोली चल रही।पत्रकार को भी डर लगता है। कई लोग तो पीटा चुके हैं।

राहुल गांधी के आने से और मजबूत मिलेगी

तेजस्वी ने कहा कि 9 जुलाई को पूरे बिहार के लोग पटना पहुंचेंगे। उस दिन राहुल गांधी भी आ रहे हैं। हम चक्का जाम करेंगे। इलेक्शन कमीशन और सरकार का होश ठिकाने ला देंगे। हमलोग मजबूती के साथ इस काम को करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के आने से और मजबूत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर घंटे आदेश को चुनाव आयोग बदल रहा है। इसके कारण BLO और सत्यापन में लगे कर्मी भी कन्फ्यूज्ड हैं।

पटना में पत्रकारों से बात ेरते तेजस्वी यादव।
पटना में पत्रकारों से बात ेरते तेजस्वी यादव।

खुद कन्फ्यूज्ड है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग एक दिन में तीन अलग-अलग दिशा निर्देश जारी करता है। चुनाव आयोग खुद कन्फ्यूज्ड है। आयोग विज्ञापन कुछ और निकलता आदेश कुछ और होता है।

6 जुलाई को आयोग की ओर से दो फेसबुक पोस्ट किया गया, पहला पोस्ट दोपहर 2 बजे। इसमें लिखा गया कि दस्तावेज बाद में भी दिए जा सकते हैं। दूसरे पोस्ट में लिखा गया 25 जुलाई तक किए जा सकते हैं। हर घंटे नियम बदले जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने मजाक बना दिया है।

प्रोजेक्टर पर आयोग के आदेश की कॉपी दिखाते नेता प्रतिपक्ष।
प्रोजेक्टर पर आयोग के आदेश की कॉपी दिखाते नेता प्रतिपक्ष।

चुनाव आयोग का आंकड़ा झूठ

चुनाव आयोग आंकड़े जारी कर बता रहा है कि इतने फॉर्म जमा कर लिए, इतने लोगो ने फॉर्म भरा। यह सब झूठ है। तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कि हमने उस दिन चुनाव आयोग से पूछा था कि क्या भारतीय निर्वाचन आयोग को क्या वही 11 डॉक्यूमेंट स्वीकार करने का आदेश है।

आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड क्यों आवश्यक नहीं है। इलेक्शन कमीशन के गाइडलाइन में अभी भी आधार कार्ड इंक्लूडेड है। तेजस्वी ने इलेक्शन कमीशन के फॉर्म को देखते हुए कहा कि इनके गाइडलाइन में अभी भी आधार कार्ड है। बिहार में आधार कार्ड नहीं मान्य होगा, बस दूसरे राज्य में मान्य होगा ?

18 दिन में सत्यापन कराया जा सकता है ?

तेजस्वी ने कहा कि अब बस 18 दिन ही बचे हैं। क्या 18 दिन में सत्यापन कराया जा सकता है ? धान रोपनी, बरसात का समय है आखिर यह कैसे पॉसिबल है ?निर्वाचन आयोग ने बताया कि BLO के साथ 4 सहयोगी दिए गए हैं ? हमने पूछा कि वॉलंटियर्स कौन है ? इनके चयन की प्रक्रिया और मापदंड क्या है? सवाल उठता है कि पहले यह कहा गया कि इसमें 1 लाख लोग लगाए गए, तो वॉलंटियर्स का मापदंड क्या है ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
जन सुराज में शामिल हुए मनीष कश्यप

जन सुराज में शामिल हुए मनीष कश्यप

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी………….

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend