ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्व स्तर पर राजनयिक हस्तक्षेपों में अचानक आई तेजी से भारत की कूटनीतिक ताकत ही नहीं, आर्थिक शक्ति में भी इजाफा होगा…………..

UB India News by UB India News
July 5, 2025
in केंद्रीय राजनीती, संपादकीय
0
विश्व स्तर पर राजनयिक हस्तक्षेपों में अचानक आई तेजी से भारत की कूटनीतिक ताकत ही नहीं, आर्थिक शक्ति में भी इजाफा होगा…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विश्व स्तर पर राजनयिक हस्तक्षेपों में अचानक तेजी आ गई है। एक साथ अनेक वैश्विक संगठन या समूह सक्रिय हो गए हैं। वाशिंगटन में हुई Quad की बैठक के साथ ही प्रधानमंत्री का पांच देशों का दौरा भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के मेल से बने Quad की बैठक में एक बार फिर चीन को घेरने की कोशिश नई नहीं है। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान पहलगाम मामले पर गया है। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए क्वार्ड ने कहा है कि हमले के दोषियों को दंडित किया जाएगा। एक शिकायत यह हो रही कि पहलगाम का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के नाम की चर्चा नहीं हुई है। वास्तव में, पाकिस्तान के नाम की चर्चा जरूरी नहीं है। क्वाड एक अलग चार देशीय समूह है, इसमें सीधे पाकिस्तान का अगर नाम लिया जाए, तो यह वास्तव में ठीक वैसा ही होगा, जैसा पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर करता रहा है। पाकिस्तान दुनिया में कहीं भी मौका मिलते ही सबसे पहले कश्मीर और भारत की चर्चा करता है। हालांकि, एकाधिक संधियां या समझौते ऐसे हैं, जिनमें पाकिस्तान ने शायद दिखावटी वादा कर रखा है कि कश्मीर की समस्या को द्विपक्षीय ढंग से सुलझाया जाएगा। बहरहाल, भारत ने क्वाड में उचित ही यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा हक है।

उल्लेखनीय है कि क्वाड में दुर्लभ खनिजों पर नई पहल की शुरुआत हुई है। चीन ऐसे खनिज के मामले में बहुत संपन्न है, जबकि इस मामले में अमेरिका को भी चिंता है। यहां यह सवाल है कि अमेरिका क्या अपनी चिंता में भारत की चिंताओं को शामिल करेगा? वास्तव में, भारत के प्रति अमेरिका का जो रुख है, उससे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता। भारत को ध्यान रखना होगा कि किसी भी वैश्विक मंच पर उसके नाम या काम का दुरुपयोग न होने पाए। भारत एक अलग चरित्र का देश है। वह युद्ध नहीं चाहता, इसका मतलब है कि भारत दुनिया में किसी के बीच भी युद्ध नहीं चाहता है। भारत की पीड़ा आतंकवाद को लेकर है, अगर क्वाड जैसा कोई संगठन आतंकवाद के खिलाफ कारगर हो सके, तभी बैठक या सम्मेलन की उसकी कवायद स्वागतयोग्य है। सच यह है कि दुनिया के ताकतवर देश अपने स्वार्थ से रत्ती भर भी समझौता करने को तैयार नहीं हैं और कुछ देश तो अभी भी भारत व पाकिस्तान को एक ही तराजू पर रखने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे देशों को भारत की चिंताओं की परवाह नहीं है, अत: भारत को ज्यादा सावधानी से कदम बढ़ाने चाहिए। अपने हित में आतंकवाद के खिलाफ विश्व स्तर पर ज्यादा सक्रियता दिखाने की जरूरत है।

RELATED POSTS

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा को हम उत्साह से देख सकते हैं। 30 साल से भी ज्यादा समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है। यहां ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत हुआ है। वहां भी प्रधानमंत्री ने यही कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है और समस्याओं का समाधान बातचीत व कूटनीति के जरिये किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री यही संदेश लेकर त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा करेंगे। भारत को अपनी अच्छी कूटनीति का लाभ जरूर लेना चाहिए। याद रहे, भारत में जब जी-20 का आयोजन हुआ था, तब अफ्रीका महादेश को जी-20 में शामिल किया गया था। बेशक, ग्लोबल साउथ के जरूरतमंद देशों में भारत को सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है, ताकि भारत की कूटनीतिक ताकत ही नहीं, आर्थिक शक्ति में भी इजाफा हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 17, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 17, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

आजादी के 80 साल :  कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

आजादी के 80 साल : कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

by UB India News
August 15, 2026
0

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

Next Post
पटना में आज RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक ,लालू यादव की होगी ताजपोशी

पटना में आज RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक ,लालू यादव की होगी ताजपोशी

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की देर रात पटना में गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या………………….

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की देर रात पटना में गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend