ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में आज RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक ,लालू यादव की होगी ताजपोशी

UB India News by UB India News
July 6, 2025
in खास खबर, पटना, राजद
0
पटना में आज RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक ,लालू यादव की होगी ताजपोशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक(अधिवेशन) आज पटना के बापू सभागार में आयोजित की जा रही है. इस विशेष अवसर पर पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताज पहनाया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे करेंगे.

लालू यादव ने 23 जून को पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. इसकी विधिवत घोषणा निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. पूर्वे द्वारा की गई थी. आज की बैठक में इसी की औपचारिक पुष्टि और ताजपोशी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

कल हुई थी कार्यकारिणी की बैठक
शुक्रवार को पटना के होटल मौर्या में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता भी लालू यादव ने की. आज की परिषद बैठक में उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने पिता के नामांकन के बाद कहा था, “लालू यादव ने 12 टर्म तक पार्टी का सफल नेतृत्व किया है। उनकी अगुवाई में पार्टी ने सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज को बुलंद किया है। अब 13वीं बार अध्यक्ष बनना पूरे कार्यकर्ता वर्ग के लिए गर्व की बात है.”

लालू 28 वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष
लालू यादव 1997 में जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के बाद से ही इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं. बीते 28 वर्षों से वे इस पद को संभाल रहे हैं. उनकी अगुवाई में पार्टी ने बिहार की राजनीति में गहरी छाप छोड़ी है.
RJD की इस अहम बैठक को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि लालू यादव के नेतृत्व में RJD आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी.

1977 में लालू प्रसाद ने बनाई थी अलग पार्टी

तेजस्वी यादव ने अपने पिता के अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि, “लालू जी ने 12 बार अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज को राष्ट्रीय मंच दिया। 13वीं बार उनका अध्यक्ष बनना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।”

लालू प्रसाद यादव ने 1997 में जनता दल से अलग होकर RJD की स्थापना की थी। तब से लेकर अब तक पिछले 28 वर्षों से वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और सामाजिक न्याय के एजेंडे को नई दिशा दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की देर रात पटना में गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या………………….

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की देर रात पटना में गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या......................

पटना से लेकर सीवान… 2 दिनों में 7 हत्याएं, बिहार में कौन खेल रहा है खूनी खेल

पटना से लेकर सीवान... 2 दिनों में 7 हत्याएं, बिहार में कौन खेल रहा है खूनी खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend