ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग, बिहार की 42 नगर पालिकाओं के चुनाव में मतदान जारी

UB India News by UB India News
June 29, 2025
in TAZA KHABR, बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग, बिहार की 42 नगर पालिकाओं के चुनाव में मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने शहरी निकाय चुनावों के लिए मोबाइल एप से वोटिंग की अनुमति दी है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि यह ई-वोटिंग सुविधा आज, यानी 28 जून 2025 को पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण के छह नगर परिषदों में लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य उन लोगों को सुविधा देना है, जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते।

देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग हो रही है। ब‍िहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें छह नगर पालिकाओं में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर ई-वोटिंग हो रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

यह प्रोजेक्ट वोटिंग सेंटर्स तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को आसानी से वोटिंग कराने के लिए किया गया है। वोटिंग के लिए दो ऐप लॉन्च किए गए हैं।

यह सुविधा लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना था। चुनाव आयोग के अनुसार में ई-वोटिंग के लिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ई-वोटिंग हुई। दुबई, कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी ऐप के जरिए वोटिंग की।

मोतिहारी की विभा ने एप से पहला वोट डाला, जिससे वह देश की पहली ई-वोटर बन गई हैं।

1 बजे 80% से ज्यादा ई वोटिंग हुई है, जबकि 35% लोगों ने बूथ पर जाकर वोट डाला है।

इस ऐप से कौन कर सकते हैं मतदान
चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल से वोट देने की सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी जो मतदान केंद्र पर जाकर वोट नहीं डाल सकते। अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और दूसरे राज्य में रहने वाले मतदाता भी उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वोट डालने के लिए मतदाताओं के पास अपने फोन में ऐप होना चाहिए तब ही वे मतदान कर पाएंगे।

कौन से ऐप्स करें डाउनलोड, क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मतदाता को E-SECBHR ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद मतदाता सूची में एड अपने नंबर को इससे लिंक करना होगा। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड मोबाइल में ही काम करेगा। इस ऐप का निर्माण सेंटर फॉर डेवलपमेंट फॉर एडवांस कंप्यूटिंग ने बनाया है। वहीं एक और एप को बिहार चुनाव आयोग ने बनाया है।

क्या इस ऐप से छेड़छाड़ किया जा सकता है?
चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए, केवल दो पंजीकृत मतदाताओं को एक मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करने की अनुमति है। प्रत्येक वोट की जांच और सत्यापन मतदाता पहचान पत्र का उपयोग करके किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि लगभग 10,000 मतदाता पहले ही ई-वोटिंग प्रणाली के लिए पंजीकृत हो चुके हैं तथा लगभग 50,000 से अधिक मतदाता मतदान केन्द्रों पर जाने के बजाय ऑनलाइन मतदान करेंगे।

ई-वोटिंग सिस्टम की खासियत

यह नया ई-वोटिंग सिस्टम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और फेस रिकग्निशन जैसे अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित है, जो मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाता है। यह सुविधा मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, प्रवासी मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते के लिए है। वोटर e-SECBHR मोबाइल एप या राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि मतदान प्रक्रिया कैसे सुरक्षित और निष्पक्ष रहेगी, तो उन्होंने मजबूत डिजिटल सुरक्षा उपायों की रूपरेखा बताई जो लागू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली में ब्लॉकचेन तकनीक, फेस मैचिंग और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके साथ छेड़छाड़ न की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वोटों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक ऑडिट ट्रेल होगा – विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) के समान।

सुरक्षा के लिए अपनाए गए उपाय

  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो पंजीकृत वोटर ही लॉगिन कर सकते हैं।
  • वोट डालने से पहले फेस स्कैनिंग और वोटर आईडी से मिलान किया जाएगा।
  • पूरी वोटिंग प्रक्रिया ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षित और हैक-प्रूफ बनाई गई है।

बिहार में ई-वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • e-SECBHR एप डाउनलोड करें (फिलहाल केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध)।
  • एप इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और इसे अपनी मतदाता सूची से लिंक करें।
  • मोबाइल नंबर सत्यापित होते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • मतदान वाले दिन आप एप या राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के जरिए अपना वोट डाल सकते हैं।
ध्यान दें: हर वोट को फेस वेरिफिकेशन और वोटर आईडी से क्रॉस-वेरिफाई किया जाएगा। यह प्रणाली फिलहाल नगर निकाय चुनावों के लिए शुरू की गई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका उपयोग होगा या नहीं, इसका निर्णय इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर लिया जाएगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती बम विस्फोट, 13 सैनिकों की मौत; कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती बम विस्फोट, 13 सैनिकों की मौत; कई घायल

चुनाव से पहले मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसा रहे बाइडेन …….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में विवाद क्यो थमने का नाम नहीं ले रहे.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend