ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: किरेन रिजिजू, रविशंकर प्रसाद और हर्ष मल्होत्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

UB India News by UB India News
June 28, 2025
in खास खबर
0
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: किरेन रिजिजू, रविशंकर प्रसाद और हर्ष मल्होत्रा को मिली अहम जिम्मेदारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों का चुनाव कर लिया है। इन तीनों राज्यों में जल्द ही बीजेपी की राज्य इकाई का अध्यक्ष चुना जाएगा। 13/14 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करना है। इसके बाद पार्टी अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुनेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी 21 जुलाई से पहले अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है। 21 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है।

बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में ही खत्म हो चुका है। इसके बाद से वह एक्सटेंशन पर यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए नया पार्टी अध्यक्ष चुनना जरूरी है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

लंबे समय से टल रहा चुनाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लंबे समय से टलता आ रहा है। दरअसल बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने से पहले सभी प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव जरूरी है। अब तक प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव नहीं हुआ है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी नहीं हो पा रहा है। अब पार्टी हाईकमान नए प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज कर चुका है। ऐसे में जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना जा सकता है। हालांकि, अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं की गई है।

किस राज्य की जिम्मेदारी किसके पास?

महाराष्ट्र: किरेन रिजिजू

पश्चिम बंगाल: रविशंकर प्रसाद
उत्तराखंड: हर्ष मल्होत्रा
मध्य प्रदेशः धर्मेंद्र प्रधान

कई राज्यों में फंसा पेंच

उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है, लेकिन अब तक नया अध्यक्ष नहीं चुना गया है। यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव भी होना है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जरूरी है। मध्य प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लगभग छह महीने से अटका हुआ है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक सप्ताह के अंदर मध्य प्रदेश में पार्टी नया अध्यक्ष चुन लेगी। एमपी-यूपी की तरह अन्य राज्यों में भी बीजेपी जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष चुन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ कर सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
रुपये में डॉलर के मुकाबले एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

रुपए के सामने डॉलर हुआ नतमस्तक, लगातार दूसरे दिन अमेरिका को पिलाया पानी

संविधान में लिखे समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द का मतलब क्या है?

संविधान में लिखे समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द का मतलब क्या है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend