ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर तो पूर्व पाक राजनयिक ने लगा दी ख्वाजा आसिफ की क्लास

UB India News by UB India News
June 26, 2025
in खास खबर
0
पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल ,रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बात कही है कि उनके अपने लोग ही उन्हें नसीहत देने लगे हैं. एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री से लेकर पाक आर्मी चीफ तक भारत के साथ बात करने की कोशिश में लगे हैं और दूसरी तरफ ख्वाजा आसिफ भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. उनकी इस हरकत पर अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने सवाल उठाए हैं और पूछा है कि क्या पाकिस्तान के मंत्रियों के बीच आपस में किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं होती है, जो ख्वाजा आसिफ इस तरह की बातें कर रहे हैं.

हुसैन हक्कानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ख्वाजा आसिफ का पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘क्या पाकिस्तान के कैबिनेट मिनिस्टर एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं? प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और फील्ड मार्शल दुनियाभर में कह रहे हैं कि पाकिस्तान भारत से फिर बात करना चाहता है और अब, रक्षा मंत्री भारत के प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं. ऐसी भाषा के साथ कैसे कोई बातचीत आगे बढ़ सकती है?’

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर तो पूर्व पाक राजनयिक ने लगा दी ख्वाजा आसिफ की क्लास, बोले- ऐसी भाषा के साथ आप...

शहबाज शरीफ ने बुधवार को ही सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को फोन करके कहा था कि वह भारत से बात करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POJK), सिंधु जल संधि और व्यापार सारे मसलों पर बात करने के तैयार हैं. इस बीच ख्वाजा आसिफ का ये बयान आया है. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पाक रक्षा मंत्री के बयान की वजह से पाकिस्तान सरकार को शर्मिंदा होना पड़ा हो.

ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान की सियासत में बड़ा नाम हैं, लेकिन वह आए दिन कोई न कोई उल-जलूल बयान देकर अपनी फजीहत करवा लेते हैं. इसी तरह का वाकिया पिछले महीने हुआ था, जब 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक विदेशी टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि पाकिस्तान आतंक को पनाह देता रहा है. उन्होंने जर्नलिस्ट से कहा था कि पाकिस्तान कई दशकों तक पश्चिम के इशारे पर आतंकवाद को पनाह देने का गंदा खेल खेलता रहा है.

ख्वाजा आसिफ के इस बयान से पाकिस्तान की सियासत में बवाल मच गया था. हालांकि, सरकार में से तो किसी की तरफ से कोई बयान नहीं आया, लेकिन कई पाक पत्रकारों और पाक की राजनीति की गहरी समझ रखने वाले नामचीन लोगों ने उनके बयान की खूब आलोचना की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

345 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द करेगा चुनाव आयोग

और ज्यादा मिलें अधिकार…….

ऑपरेशन चक्र-5 के तहत CBI का बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा बैकों में मिले 8.5 लाख फर्जी अकाउंट, नौ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend