ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचे शुभांशु शुक्ला और उनके साथी , हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण

UB India News by UB India News
June 27, 2025
in अंतरिक्ष
0
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचे शुभांशु शुक्ला और उनके साथी , हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला अपने साथी यात्रियों के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के अंदर पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने पर आईएसएस में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उनका स्वागत किया.

आज हर भारतीय का मन गदगद है. क्योंकि भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट आज यानी 26 जून को शाम 4 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं. 28 घंटे के सफर के बाद सभी एस्ट्रोनॉट ISS पहुंचे हैं. पहले इनके पहुंचने का समय 4:30 बजे था. यह भारतीय के लिए गौरव का क्षण है. इससे पहले मिशन क्रू ने स्पेसक्राफ्ट से लाइव बातचीत की. शाम करीब 6:05 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वागत भाषण होगा. फिलहाल कम्युनिकेशन से जुड़ी एक छोटी तकनीकी दिक्कत को ठीक करने का काम जारी है. इसमें कुछ मिनट लग सकते हैं. इसके बाद स्पेसक्राफ्ट का हैच (दरवाजा) खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें लीकेज की जांच सहित लगभग 2 घंटे का समय लगेगा.
ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने लगभग 28 घंटे की यात्रा पूरी कर 26 जून को शाम 4 बजे ISS से सफलतापूर्वक डॉकिंग (Docking) कर ली. इसका मतलब है कि अब स्पेसक्राफ्ट ISS से जुड़ चुका है और क्रू सदस्य अब स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकते हैं.
14 दिन का स्पेस स्टे और 60 साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स
अब शुरू होने जा रहा है Xiom-4 मिशन का सबसे अहम चरण. सभी अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर करीब 14 दिन तक रहेंगे. इस दौरान वे 60 साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स करेंगे जो अब तक के किसी भी Axiom मिशन में की गई सबसे ज्यादा वैज्ञानिक गतिविधियां होंगी. इन प्रयोगों में अंतरिक्ष में मानव शरीर पर प्रभाव, नई तकनीकों की जांच और माइक्रोग्रैविटी में मेडिकल रिसर्च जैसे अहम पहलुओं पर फोकस किया जाएगा. यह मिशन न सिर्फ विज्ञान के लिहाज से बल्कि भविष्य के मानव अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी बेहद निर्णायक साबित होगा. इन प्रयोगों में अंतरिक्ष में मानव शरीर पर प्रभाव, माइक्रो ग्रैविटी में मेडिकल रिसर्च, और नए स्पेस टेक्नोलॉजी ट्रायल शामिल होंगे.

इस मिशन में अब तक क्या-क्या हुआ?
25 जून को दोपहर करीब 12 बजे Axiom Mission-4 के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए. 26 जून शाम को उन्होंने सफलतापूर्वक ISS पर डॉकिंग की.
6 बार टला मिशन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत
Axiom-4 मिशन को पहले लॉन्च किया जाना था लेकिन तकनीकी खामियों और मौसम की दिक्कतों की वजह से इसे 6 बार टालना पड़ा. बावजूद इसके, शुभांशु और उनकी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार सफर शुरू किया.

41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में
शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने हैं. उनसे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के मिशन से अंतरिक्ष की यात्रा की थी. यानी 41 साल बाद एक भारतीय ने फिर से अंतरिक्ष में कदम रखा है.
नासा-इसरो की साझेदारी से बना मौका
यह मिशन NASA और ISRO के बीच हुए समझौते का हिस्सा है. शुभांशु के इस मिशन का अनुभव भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. गगनयान मिशन 2027 में लॉन्च हो सकता है, जिसमें भारतीय गगनयात्री पृथ्वी की निचली कक्षा में जाकर वापस लौटेंगे.

RELATED POSTS

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

UB India News

UB India News

Related Posts

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. शनिवार (18 जुलाई) को स्काईरूट एयरोस्पेस के ikram-1 रॉकेट...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के...

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

Next Post
ब्राजील में BRICS समिट में शामिल नहीं होंगे शी जिनपिंग ,PM मोदी को स्टेट डिनर का न्योता

चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश आए करीब, क्या भारत को रणनीति बदलने की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend