ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजा रघुवंशी केस की जांच तेज; सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को सोहरा ले गई पुलिस

UB India News by UB India News
June 17, 2025
in TAZA KHABR, अपराध
0
राजा रघुवंशी केस की जांच तेज; सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को सोहरा ले गई पुलिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। मेघालय पुलिस आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएट करने के लिए सोहरा ले गई। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सभी आरोपियों को मंगलवार को सोहरा ले गई, जिसमें उनकी पत्नी सोनम भी शामिल हैं। राजा की 23 मई को पूर्वोत्तर राज्य में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में उनकी पत्नी सोनम, उनके कथित प्रेमी राज और तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने पीटीआई को बताया, ‘हम अपराध स्थल को फिर से बनाने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा ले गए।’ उन्होंने बताया कि उन्हें दोपहर 12 बजे के आसपास सोहरा में एक अलग पार्किंग स्थल और एक घाटी के ऊपर ले जाया गया।’

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग जलप्रपात के पास खाई में मिला था। सोनम 9 जून की सुबह करीब 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। यहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। नोंग्रांग ने पीटीआई से कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के खिलाफ इतनी दुश्मनी पैदा कर ले।’ उन्होंने कहा कि हम सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं। पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को राहत,’ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया ……

सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को राहत,'ठग लाइफ' की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया ......

मुसाफिर हूं यारो पटना के पूर्व SSP अवकाश कुमार का छलका दर्द!

मुसाफिर हूं यारो पटना के पूर्व SSP अवकाश कुमार का छलका दर्द!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend