ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत प्रदर्शन,सेंसेक्स 677 अंक चढ़कर 81,796 पर बंद

UB India News by UB India News
June 17, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी 16 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 677 अंक चढ़कर 81,796 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 227 अंक की तेजी रही, ये 24,946 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली। आज एनर्जी, बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में बढत रही। टेक महिंद्रा, ITC और इंफोसिस के शेयर करीब 2% चढ़कर बंद हुए।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

रुपए में आई तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत प्रदर्शन, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 86.03 (अनंतिम) पर पहुंच गया. हालांकि फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स ने कहा कि निर्यात में गिरावट और विदेशी फंड के फ्लो ने रुपए की आगे की बढ़त को सीमित कर दिया. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.16 पर खुला और 85.94-86.24 के दायरे में कारोबार करने से पहले 86.03 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 8 पैसे अधिक है. शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 59 पैसे गिरकर 86.11 पर आ गया था.

  1. सोमवार को जारी नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में भारत का एक्सपोर्ट 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 अरब डॉलर रह गया, जबकि व्यापार घाटा 21.88 अरब डॉलर रहा. मई में इंपोर्ट में सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 60.61 अरब डॉलर रहा.
  2. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और फ्यूल की कीमतों में कमी आने से देश में थोक महंगाई मई में घटकर 0.39 प्रतिशत रह गई. अप्रैल में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 0.85 प्रतिशत थी. पिछले साल मई में यह 2.74 प्रतिशत थी.
  3. इंटरनेशनल मार्केट में खाड़ी देशों का ब्रेंट क्रूड 0.79 फीसदी गिरकर 73.64 प्रति बैरल पर आ गईं. पिछले कुछ दिनों में इजरायल-ईरान संघर्ष बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी देखी गई थी.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 477 अंक (1.26%) की बढ़त के साथ 38,311 पर और कोरिया का कोस्पी 52 अंक (1.80%) चढ़कर 2,946 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 168 अंक (0.70%) बढ़कर 24,060 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 11 अंक (0.35%) चढ़कर 3,388 पर बंद हुआ।
  • 13 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.79% गिरकर 42,197 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 1.30% गिरकर 19,406 पर और S&P 500 1.13% गिरकर 5,976 पर बंद हुआ।

ओसवाल पंप्स के IPO में निवेश का मौका पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 13 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

बेलराइज इंडस्ट्रीज कमाई Q4FY25 में 574% बढ़ी बेलराइज इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 (Q4FY25) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। Q4FY25 में बेलराइज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 574.9% बढ़कर ₹110 करोड़ हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2024 (Q4FY24) की चौथी तिमाही में ₹16 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू, Q4FY25 में 49% बढ़कर ₹2,274.3 करोड़ हो गया, जो Q4FY24 में ₹1,526.2 करोड़ था।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 169 अंक की गिरावट रही, ये 24,718 के स्तर पर बंद हुआ था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
बदहाल पाकिस्तान को IMF से राहत पैकेज के तहत 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का मिला कर्जा

पाकिस्‍तान मे आईएमएफ कर्ज चुकाने के लिए तेल के दाम बढ़ाए गए..................

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतियों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतियों का सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend