ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरेजेसीं लैंडिंग…

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in TAZA KHABR, सेना
0
पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरेजेसीं लैंडिंग…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरेजेसीं लैंडिंग हुई है। शुक्रवार (13 जून) को नंगलपुर के हलेड़ गांव में इस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के बाद यह घटना काफी डराने वाली थी। अपाचे हेलीकॉप्टर का निर्माण भी वही बोइंग कंपनी करती है, जिसका बनाया प्लेन गुरुवार को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ। यहां हम अपाचे हेलीकॉप्टर के बारे में बता रहे हैं।

भारतीय सेना का AH-64 अपाचे विश्व प्रसिद्ध ट्विन-इंजन अटैक हेलीकॉप्टर है। इसका निर्माण अमेरिका की बोइंग कंपनी करती है। अपाचे हेलीकॉप्टर ने 30 सितंबर 1975 को पहली बार उड़ान भरी थी। साल 1986 में इसे अमेरिकी सेना में शामिल किया गया। इसके बाद अन्य देशों ने इसे खरीदा।

RELATED POSTS

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

18 देश करते हैं इस्तेमाल
अपाचे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल 18 देश करते हैं। इनमें अमेरिका, भारत, इजराइल, नीदरलैंड्स, और ऑस्ट्रेलिया प्रमुख हैं। भारत के पास 22 AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर्स हैं, जो भारतीय वायुसेना और सेना में शामिल हैं। यह हेलीकॉप्टर दुश्मनों के टैंक खत्म करने और आप-पास के इलाकों में आपातकालीन मदद पहुंचाने और निगरानी में उपयोगी है।

क्या है खासियत
इस हेलीकॉप्टर में दो जनरल इलेक्ट्रिक T700-GE-701C/D टर्बोशाफ्ट इंजन लगे हुए हैं, जो लगभग 1,690-2,000 शाफ्ट हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करते हैं। इसमें मुख्य पायलट पीछे बैठता है, जबकि को पायलट/गनर आगे बैठता है। इसका मुख्य रोटर चार पंखों का है, जिसे फोल्ड किया जा सकता है। यह खासियत इसे जमीन के करीब उड़ान भरने में मदद करती है। यह हेलीकॉप्टर 164 नॉट्स (लगभग 300 किमी/घंटा) की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। अपाचे हेलीकॉप्टर 23 मिमी तक का गोला बारूद झेल सकता है। इसका केव्लर-लाइनेड कॉकपिट और क्रैश-प्रतिरोधी डिजाइन इसे युद्ध के दौरान उपयोगी बनाते हैं।

आधुनिक हथियारों से लैस
इस हेलीकॉप्टर में 30 मिमी की M230 चेन गन लगी है, जो एक मिनट में 600-650 राउंड फायर कर सकती है। इसे हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले से नियंत्रित किया जाता है। यह हेलीकॉप्टर 16 AGM-114 हेलफायर मिसाइलें भी ले जा सकता है, जो टैंक खत्म करने और अन्य लक्ष्यों पर हमला कर सकती हैं। हमले करने के लिए यह हेलीकॉप्टर 76 हाइड्रा रॉकेट भी ले जा सकता है। इसका टारगेट एक्विजिशन एंड डेजिग्नेशन सिस्टम और पायलट नाइट विजन सिस्टम रात और खराब मौसम में लक्ष्य खोजने में मदद करता है। रोटर के ऊपर लगा लॉन्गबो रडार हेलीकॉप्टर को कवर के पीछे छिपकर लक्ष्य स्कैन करने देता है।

अपाचे हेलीकॉप्टर के चार मॉडल
अपाचे हेलीकॉप्टर के चार मॉडल हैं। AH-64A पहला वेरिएंट हैं, जिसे 1984 से इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरा वेरिएंट AH-64D लॉन्गबो 1997 में बनाया गया था। इसमें लॉन्गबो रडार और आधुनिक एवियोनिक्स का इस्तेमाल किया गया। तीसरा वेरिएंट AH-64E गार्जियन है। यह सबसे नया वेरिएंट है, जो वजन में हल्का है और 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इसका सेंसर और इंजन बेहद शक्तिशाली हैं। भारत के पास मौजूद सभी हेलीकॉप्टर इसी वेरिएंट के हैं। अपाचे का चौथा वेरिएंट WAH-64 है, जिसे यूके के लिए अगस्ता वेस्टलैंड ने बनाया था। इसमें रोल्स-रॉयस इंजन और जहाजों से संचालन की क्षमता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 31, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

Next Post
मैंने लोगों को जलते देखा, हादसे के बाद सब गायब…

मैंने लोगों को जलते देखा, हादसे के बाद सब गायब…

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, कश्मीर में क्यों हाई अलर्ट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend