ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैंने लोगों को जलते देखा, हादसे के बाद सब गायब…

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in TAZA KHABR, स्वास्थ
0
मैंने लोगों को जलते देखा, हादसे के बाद सब गायब…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में फ्लाइट में सवार 241 लोगों की मौत हो गई तो वहीं एकमात्र शख्स जीवित बचा. विमान हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने विश्वास कुमार से उस भयावह मंजर के बारे में पूछा, जिसमें विमान में सवार 242 में से 241 की जान चली गई. विश्वास ने पीएम मोदी से आंखों देखा हाल बताया. उन्होंने कहा कि मुझे खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं कैसे जिंदा बचा. विश्वास कुमार ने हादसे पर बातचीत करते हुए कहा कि पूरा हादसा उनकी नजरों के सामने ही हुआ है.

लगा अब बस मैं भी मरने वाला- विश्वास कुमार

कुमार ने बताया कि हादसे के समय कुछ देर के लिए तो मुझे ये लगा कि अब मैं भी बस मरने ही वाला हूं. लेकिन जब आंख खुली तो मैंने पाया कि मैं जिंदा हूं. उसके बाद मैंने सीट बेल्ट खोली और ट्राई किया कि मैं निकल सकता हूं. फिर मैं निकल गया. मेरी आंखों के सामने विमान में मौजूद एयर हॉस्टेस, आंटी-अंकल सभी मिस हो गए. जो भी लोग साथ में मौजूद थे वहां कोई नहीं बचा था.

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत

मैंने लोगों को जलते हुए देखा

अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी सीट 11-ए थी. विमान के उस हिस्से में सीट थी, जो इमारत के भूतल से टकराया था. उन्होंने कहा कि आग लगने से उनका बायां हाथ जल गया था. आग लगने के बाद मैं पैदल ही बाहर निकल कर आया हूं. हर तरफ लोग पड़े हुए थे. बाद में मुझे एंबुलेंस की मदद से यहां अस्पताल लाया गया.

विश्वास कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त लोगों को मैंने जिंदा जलते हुए देखा है. मैं ये हादसा कभी नहीं भूल सकता हूं. मुझे नहीं पता कि मैं कैसे बच गया. यहां के लोग मेरा अच्छा इलाज कर रहे हैं. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं.  विश्वाश कुमार रमेश 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक हैं, जो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे. वे अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूके लौट रहे थे. विश्वाश 11A में बैठे थे, जबकि उनके भाई विमान में दूसरी लाइन में बैठे हुए थे.

गुरुवार को हुआ था हादसा

गुरुवार को अहमदाबाद में फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों के बाद क्रैश हो गई. इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. वहीं फ्लाइट में सवार 242 में 241 यात्रियों की जान जा चुकी है. एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई. मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं.

ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, हादसे की जांच तेज

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अब ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. टेक-ऑफ के महज 20 सेकंड के भीतर विमान के क्रैश हो जाने की यह घटना पूरे देश के लिए एक चौंकाने वाला हादसा बन चुकी है. पायलट को भी कम्युनिकेशन करने या स्थिति को संभालने का मौका नहीं मिला.

DNA टेस्टिंग से हो रही मृतकों की पहचान

फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी भीड़ है. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान DNA सैंपलिंग के जरिए की जा रही है, क्योंकि किसी भी शव की स्थिति इतनी खराब है कि सीधे पहचान नहीं हो पा रही.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 18, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत

by UB India News
July 18, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा हटाए जाने को लेकर...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, कश्मीर में क्यों हाई अलर्ट?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद  बिहार में कैसी है सियासी फिजा………..

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में कैसी है सियासी फिजा…........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend