ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा…………….

UB India News by UB India News
June 10, 2025
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हनीमून के लिए शिलांग गए इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई. हत्या के आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर ही है. सोनम को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस पूरी प्लानिंग में सोनम अकेली नहीं थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विक्की ठाकुर, आकाश और आनंद ने मिलकर राजा की हत्या की है. इस पूरी प्लानिंग का मास्टमाइंड राज कुशवाहा है. कहा जा रहा है कि राज के साथ सोनम का अफेयर था. फिलहाल आरोपी आनंद को पुलिस ने सागर से गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि सोनम और राज काफी वक्त से एक दूसरे को जानते थे. दोनों की फोन पर काफी बातें हुआ करती थी. पुलिस ने सोनम के फोन को ट्रेस किया था. कॉल डिटेल में सोनम और राज के रिश्ते का खुलासा हुआ है.

आरोपी आनंद सागर से गिफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में ललितपुर से आकाश नाम के युवक की हुई गिरफ्तारी. आकाश भी इस केस में एक आरोपी है. सूत्र बताते हैं कि आरोपी आनंद उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास चौकी गांव का रहने वाला है. रविवार देर रात मेघालय पुलिस ने आरोपी आनंद को सागर से गिरफ्तार कर लिया है.

पिता ने बेटी को बताया बेगुनाह

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने अपनी बेटी को बेगुनाह बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने मेघालय पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए है. उनका कहना है कि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी. मेघालय की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है. मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया. पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया. मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं. मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी, अपने पति को मार डालेगी? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है. मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं. मेरी बेटी 100 फीसदी बेगुनाह है.

ढाबा मालिक बोला- मेरे फोन से फैमिली को कॉल किया, रो रही थी सोनम गाजीपुर के जिस ढाबे पर रविवार देर रात 1 बजे सोनम पहुंची, उसके मालिक साहिल यादव ने बताया, ‘सोनम बदहवास हालात में मेरे पास आई। वह रो रही थी। उसने मुझसे मोबाइल मांगा और कहा मुझे अपनी फैमिली से बात करनी है। फोन पर वह रोने लगी। ​​​​​ढाबे पर मौजूद एक परिवार की महिला ने उसे ढांढस बंधाया। समझाया। इतनी देर में सोनम के भाई का मेरे मोबाइल पर कॉल आया। उन्होंने मुझे पुलिस को फोन करने के लिए कहा।’ ​

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

सोनम की बरामदगी को लेकर 2 तरह की बातें

  • पहली: गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया, ‘गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने नंदगंज के काशी ढाबा पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पुलिस पूछताछ में पुष्टि हुई कि यह वही सोनम रघुवंशी है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलांग में लापता हुई थी। जिला अस्पताल में चेकअप के बाद सोनम को वन स्टॉप सेंटर में रखा है।
  • दूसरी: सोनम के पिता देवी सिंह ने बताया, ‘रात करीब 2 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां ढाबे वाले से कहकर भाई गोविंद को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई।’

सोनम का परिवार बोला- शिलांग पुलिस झूठ बोल रही

सोनम के पिता देवी सिंह बोले- शिलांग पुलिस झूठ बोल रही है। वह इस मामले में फंसने वाली है इसलिए ऐसा कर रही है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है। मेरी बेटी 25 साल की है, कोई 10 साल की नहीं। सोनम की मां बोलीं- सोनम मिल गई। खुशी भी है लेकिन बच्चा (राजा) चला गया, इस बात का दुख है। जितनी खुशी है, उससे कहीं ज्यादा दुख है। सोनम की मां संगीता ने कहा, ‘हमें खुशी है कि वह मिल गई, लेकिन दुख बना हुआ है कि अब हम जानना चाहते हैं कि राजा की हत्या के पीछे कौन था। मले ही वह वापस आ गई हो, लेकिन दुख तो है ही हमने राजा को खो दिया।

सोनम ने बुक कराई थी शिलांग की टिकट

राजा की मां उमा ने बताया-​​​​​​ हनीमून पर​ शिलांग जाने को लेकर घर पर कोई बातचीत नहीं हुई थी। राजा ने सोनम से कहा था कि मैं अभी घूमने नहीं जा सकता। अगर जाऊंगा, तो घरवालों से पूछकर बाद में जाऊंगा। बाद में राजा ने मुझे कहा- सोनम ने टिकट बुक कर ली है, अब मैं क्या करूं? इस पर मैंने कहा- अगर टिकट कर ली है तो चले जाओ। उसने बताया कि यह 6-7 दिन का टूर है। हालांकि, उसने वापसी की टिकट नहीं कराई थी।

गाजीपुर के जिस ढाबे पर सोनम मिली, उसके मालिक साहिल यादव ने कहा- सोनम ने मुझसे मोबाइल मांगा और अपनी फैमिली से बात की। फोन पर वह रोने लगी।

​​​​​ढाबे पर मौजूद एक परिवार की महिला ने उसे ढांढस बंधाया। समझाया।

इतनी देर में सोनम के भाई का मेरे मोबाइल पर कॉल आया। उन्होंने मुझे पुलिस को फोन करने के लिए कहा। ​​

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ‘गृह युद्ध’ जैसे हालात…………..

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 'गृह युद्ध' जैसे हालात..............

कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं………….

क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव की हार को भुला नहीं पा रहे हैं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend