ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय सेना का जैसलमेर में युद्धाभ्यास ,पोकरण से बबीना तक सेना ने पाकिस्तान को कराए फायरपावर के दर्शन

UB India News by UB India News
June 2, 2025
in राष्ट्रीय, सेना
0
भारतीय सेना का जैसलमेर में युद्धाभ्यास ,पोकरण से बबीना तक सेना ने पाकिस्तान को कराए फायरपावर के दर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना वर्तमान में युद्धाभ्यास कर रही है. भारतीय सेना जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के साथ ही उत्तर प्रदेश की बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और जोशीमठ सहित भारत के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर युद्ध अभ्यास कर अपनी हथियारों की क्षमता का प्रदर्शन कर रही है.

इसके अलावा आगरा और गोपालपुर में वायु रक्षा उपकरण (एयर डिफेंस इक्विपमेंट) का विशेष प्रदर्शन भी किया जा रहा है. ये क्षेत्रीय परीक्षण युद्ध जैसी परिस्थितियों में आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें एडवांस डिफेंस सिस्टम्स के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया जा रहा है।

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की बैटल एक्स डिवीजन की मैकेनाइज्ड फोर्स ने कठोर अभ्यास किया. रेगिस्तान में असाधारण मानकों का प्रदर्शन किया. सटीक और प्रभावी फायर-पावर अभ्यास में सेना ने अपने हथियारों की ताकत और ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन किया.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 27 मई को उत्तर प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया और वहां चल रहे परीक्षणों की समीक्षा की थी. उन्होंने रक्षा उद्योग में भागीदारों और सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की.

इन गतिविधियों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत विकसित एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की विस्तृत सीरीज प्रदर्शित की गई, जिसका उद्देश्य स्वदेशी क्षमता के विकास में तेजी लाना है. ये प्रदर्शन भारतीय सेना के ‘परिवर्तन के दशक’ के रोडमैप में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसका उद्देश्य उभरती युद्धक परिस्थितियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाना है. इस रक्षा प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रक्षा उद्योग साझेदार भाग ले रहे हैं.

लगातार अलर्ट पर बाड़मेर-बीकानेर-जैसलमेर
शनिवार को पूरे राजस्थान में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉर्क ड्रिल भी आयोजित किया गया है. बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान की सेना ने बॉर्डर से सटे इलाकों में कायराना हरकत की थी. भारतीय सशस्त्र बलों ने यहां मुंहतोड़ जवाब दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

Next Post
यूक्रेन ने रूस के कई एयरबेस पर ड्रोन से किया हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान तबाह

यूक्रेन ने रूस के कई एयरबेस पर ड्रोन से किया हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान तबाह

जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend