ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-भारत और चीन की त्रिकोणीय पॉवर एक्टिव करने का समय आ गया है…………….

UB India News by UB India News
May 31, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
रूस-भारत और चीन की त्रिकोणीय पॉवर एक्टिव करने का समय आ गया है…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत-रूस और चीन की तिकड़ी को फिर से एक्टिव करने का बयान देकर पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। रूस का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिका में ट्रंप का शासन आने के बाद वैश्विक स्तर पर उनके अनाप-सनाप फैसलों ने उथल-पुथल मचा रही है और ऐसे वक्त में परेशान दुनिया के तमाम देश अपना नया वर्ल्ड लीडर ढूंढ़ रहे हैं। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में शांति और विकास के पक्षधर भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। लिहाजा भारत के पारंपरिक और गहरे दोस्त रूस ने दुनिया के इन 3 ताकतवर देशों की तिकड़ी की ताकत को संयुक्त करने का बयान देकर वैश्विक स्तर पर बहु ध्रुवीय पॉवर की ओर आकर्षित होते देशों को एक नया विकल्प दे दिया है।

रूस के इस बयान के गहरे निहिःतार्थ निकाले जा रहे हैं। सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनके देश की रुचि वास्तव में रूस-भारत-चीन (आरआईसी) त्रिकोणीय प्रारूप को फिर से सक्रिय करने की है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 2020 में उत्पन्न हुए गतिरोध के बाद आरआईसी प्रारूप बहुत सक्रिय नहीं रहा है। मगर अब इसे फिर से एक्टिव करने का समय आ गया है। उनके इस बयान के बाद अमेरिका को भी पावर के विकेन्द्रीकरण का खतरा निश्चित रूप से सता रहा होगा।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

लावरोव ने क्यों किया भारत-रूस और चीन की तिकड़ी को एक्टिव करने का जिक्र

वर्तमान में दुनिया बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर उन्मुख हो रही है, जिसमें भारत विश्व का सबसे भरोसेमंद देश बनकर उभरा है। भारत मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत के पास पीएम मोदी जैसे टॉप लीडर का नेतृत्व है, जिनको दुनिया के तमाम देश वर्ल्ड लीडर के तौर पर देख रहे हैं। भारत के वैश्विक विदेश नीति और कूटनीति लाजवाब है। भारत शांति और विकास का पक्षधर है। ट्रेड, टेक्नॉलोजी और ताकत में भारत दुनिया के बड़े देशों से कदमताल कर रहा है। रूस गत 3 साल से यूक्रेन के साथ युद्ध में पड़ा है। यूरोप और अमेरिका रूस के सबसे बड़े विरोधी हैं। उधर चीन और अमेरिका परस्पर प्रतिद्वंदी हैं। रूस चीन और भारत की ताकत को भलीभांति पहचानता है। ऐसे में मॉस्को भारत-रूस और चीन के त्रिकोणीय पॉवर को एकजुट करना चाहता है। ताकि अमेरिका और यूरोप जैसी शक्तियां इन ताकतों के आगे बैलेंस हो सकें।

भारत-रूस और चीन हैं दुनिया के ताकतवर देश

मौजूदा वक्त में रूस-चीन और भारत तीनों ही दुनिया के ताकतवर देशों में शुमार हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार लावरोव ने कहा, ‘‘ मैं त्रिकोणीय – रूस, भारत, चीन – प्रारूप को फिर से सक्रिय करने की हमारी वास्तविक रुचि को दोहराना चाहता हूं , जिसकी स्थापना कई साल पहले (रूस के पूर्व प्रधानमंत्री) येवगेनी प्रिमाकोव की पहल पर हुई थी। इस त्रिकोणीय प्रारूप के तहत अब तक 20 से अधिक बार मंत्रिस्तरीय बैठकें आयोजित की हैं गई हैं। ये बैठकें न केवल विदेश नीति प्रमुखों के स्तर पर, बल्कि तीनों देशों की अन्य आर्थिक, व्यापार और वित्तीय एजेंसियों के प्रमुखों के स्तर पर भी हुई हैं।’’ रूस के विदेश मंत्री ने ऐसे वक्त में यह बयान दिया, जब वे यूराल पर्वतों से घिरे पर्म शहर में यूरेशिया में सुरक्षा और सहयोग की एकल और न्यायसंगत प्रणाली बनाने पर एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह शहर यूरोप और एशिया की सीमा पर है।

रूस ने कहा-भारत और चीन के बीच सीमा पर हो गया है समझौता

लावरोव ने यह भी कहा, ‘‘जैसा कि मैं समझता हूं, अब भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति को सामान्य बनाने के तरीके पर सहमति बन गई है। दोनों देश सामान्य होने की ओर तेजी से आगे बढ़े हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि इस आरआईसी त्रिकोणीय प्रारूप को फिर से सक्रिय करने का समय आ गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका नीत उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) खुलेआम भारत को चीन विरोधी षड्यंत्रों में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। लावरोव ने कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे भारतीय मित्र और मैं जाहिर तौर पर इस प्रवृत्ति को देखते हैं और यह बात उनके साथ गोपनीय बातचीत के आधार पर कह रहा हूं। इसे वास्तव में एक बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई माना जा सकता है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रूकी है, ना थमी है………

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रूकी है, ना थमी है.........

ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अहम भूमिका निभाई…………

ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अहम भूमिका निभाई............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend