ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस ने उत्तर कोरिया को दिया एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम !

UB India News by UB India News
May 30, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
रूस ने उत्तर कोरिया को दिया एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और उत्तर कोरिया के बीच गहराते सैन्य रिश्तों की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में गुरुवार को जारी एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने उत्तर कोरिया को अपनी एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक जैमर और सैन्य सहायता पहुंचाई है. ये सब संयुक्त राष्ट्र के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद हो रहा है. बहुपक्षीय निगरानी समूह (MSMT) की इस रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 से रूस ने उत्तर कोरिया को ‘पैंटिर’ मोबाइल वायु रक्षा सिस्टम और लड़ाकू वाहन सौंपे हैं. यह वही प्रणाली है जो सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और तोपों से लैस होती है, यानी दुश्मन के विमान या मिसाइलों को आसमान में ही ढेर कर देने में सक्षम.

पैंटिर डिफेंस सिस्टम के मिसाइल की स्पीड ब्रह्मोस से भी तेज है. हालांकि ब्रह्मोस और इसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पैंटिर जहां शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है तो वहीं ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. रेंज के मामले में ब्रह्मोस आगे है. यह 650 किमी तक हमला कर सकती है. वहीं पैंटिर 1.2 से 20 किमी की रेंज तक आने वाली मिसाइलों को मार सकती है. हालांकि स्पीड में यह ब्रह्मोस से आगे हैं. पैंटिर की स्पीड 3.2 मैक हो सकती है. वहीं ब्रह्मोस की स्पीड 3 मैक होती है.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले MSMT समूह की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर की थी, जब रूस के वीटो के चलते संयुक्त राष्ट्र का विशेषज्ञ पैनल भंग हो गया था. अब इस नए निगरानी ढांचे में 11 देश शामिल हैं – जिनमें फ्रांस, ब्रिटेन, जापान और जर्मनी जैसे बड़े नाम भी हैं.

रूस का पैंटिर मिसाइल डिफेंस सिस्टम.

20,000 कंटेनरों में हथियार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया ने सितंबर 2023 से रूस को भारी मात्रा में हथियार भेजे – लगभग 20,000 कंटेनरों के जरिए. इनमें 9 मिलियन से ज्यादा आर्टिलरी राउंड्स, सैकड़ों मिसाइलें, भारी तोपें और एंटी-टैंक गाइडेड हथियार शामिल हैं. यह मात्रा इतनी है कि तीन पूरी ब्रिगेड को हथियारबंद किया जा सके.

हथियारों की हवाई डिलीवरी

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर-दिसंबर 2023 के बीच रूसी वायुसेना के IL-76 और AN-124 जैसे सैन्य विमानों ने हथियारों की डिलीवरी की. रूस ने उत्तर कोरिया की मिसाइल गाइडेंस तकनीक को बेहतर करने में भी मदद दी – जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है, जिन पर खुद रूस ने भी हस्ताक्षर किए थे.

पैंटिर मिसाइल सिस्टम रूस ने उत्तर कोरिया को सौंपी है.

हर जगह समझौते की अनदेखी

रूस ने पिछले साल उत्तर कोरिया को 1 मिलियन बैरल से ज्यादा तेल भेजा, जबकि प्रतिबंधों के अनुसार यह सीमा 5 लाख बैरल सालाना है. यही नहीं, करीब 8,000 उत्तर कोरियाई मजदूरों को रूस भेजा गया, जो भी प्रतिबंधों का उल्लंघन है. दोनों देशों के बीच वित्तीय लेन-देन जॉर्जिया के विवादित क्षेत्र दक्षिण ओसेशिया के जरिए हो रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
ऑपेरशन सिंदूर में हिस्सा लेने वाले नौसेना के जाबांजो से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपेरशन सिंदूर में हिस्सा लेने वाले नौसेना के जाबांजो से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में है अमित शाह,  आज पाकिस्तान गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे…………..

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में है अमित शाह, आज पाकिस्तान गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend