ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA को मंजूरी दी……………

UB India News by UB India News
May 28, 2025
in खास खबर, टेक्नोलॉजी, सेना
0
भारत ने स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA को मंजूरी दी……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑपरेशन सिंदूर में देसी हथियारों के कहर से जिस तरह पाकिस्तान तबाह हुआ है उससे भारत के रक्षा वैज्ञानिकों का भरोसा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. उनके काम को अब दुनिया सलाम कर रही है. ऐसे में भारत ने और तेजी से स्वदेसी हथियारों को विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. इसी दिशा में मंगलवार को भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम के कार्यान्वयन मॉडल को मंजूरी दी है. यह भारत का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है. लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही भारतीय वायु सेना को मजबूत करने के लिए यह एक बहुत बड़ा फैसला है. क्योंकि पाकिस्तान चीन से पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान खरीद रहा है. दूसरी तरफ भारत पर अमेरिका या फिर रूस से पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान खरीदने का दबाव है. ऐसे में यह फैसला काफी अहम है.

इस कार्यक्रम को एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) उद्योगों के साथ साझेदारी में लागू करेगी. यह कदम स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमता और योग्यता का उपयोग करके AMCA प्रोटोटाइप विकसित करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है, जो एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

स्टील्थ फाइटर जेट

AMCA भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसे स्वदेशी तकनीक से विकसित किया जा रहा है. यह विमान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा, जैसे कि रडार से बचने की क्षमता, उन्नत हथियार प्रणाली और आधुनिक सेंसर. इस परियोजना का लक्ष्य भारतीय वायुसेना की ताकत को बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर भारत को एक मजबूत रक्षा शक्ति के रूप में स्थापित करना है. रक्षा मंत्रालय के इस फैसले से न केवल रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह भारतीय उद्योगों को भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा.

ADA इस परियोजना को निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाएगी. इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), डीआरडीओ और अन्य निजी कंपनियां शामिल होंगी. इस साझेदारी का उद्देश्य तकनीकी विशेषज्ञता और औद्योगिक क्षमता को एक मंच पर लाना है, ताकि AMCA का प्रोटोटाइप समय पर और कुशलता से तैयार किया जा सके. इस परियोजना से न केवल रक्षा क्षेत्र में बल्कि अन्य उद्योगों में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मंजूरी के साथ यह स्पष्ट किया है कि सरकार का ध्यान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में है. AMCA परियोजना न केवल रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत को वैश्विक रक्षा बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगी. इस परियोजना के तहत विकसित तकनीकें भविष्य में अन्य रक्षा और नागरिक परियोजनाओं के लिए भी उपयोगी होंगी.

यह कदम भारत के लिए एक गर्व का क्षण है, क्योंकि AMCA जैसी जटिल और उन्नत तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित करना एक बड़ी उपलब्धि होगी. इससे भारत की रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी और वैश्विक मंच पर देश की स्थिति और सशक्त होगी. इस परियोजना से भारतीय उद्योगों को नई तकनीकों में महारत हासिल करने का अवसर मिलेगा, जो लंबे समय में देश की आर्थिक और तकनीकी प्रगति में योगदान देगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
भारत के सीमावर्ती जिलों में गरीबी कम करने की प्रक्रिया धीमी क्यों………….

भारत के सीमावर्ती जिलों में गरीबी कम करने की प्रक्रिया धीमी क्यों.............

बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान में ‘सिंधुदेश’ की मांग, शांत आंदोलन से अब धधकने को तैयार है बगावत की आग

बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान में 'सिंधुदेश' की मांग, शांत आंदोलन से अब धधकने को तैयार है बगावत की आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend