ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज भारत है… कल आप हो सकते हैं……….

UB India News by UB India News
May 23, 2025
in बिहार
0
आज भारत है… कल आप हो सकते हैं……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है. जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने टोक्यो (जापान) में कहा कि हम दुनिया को यह बताने के लिए जा रहे हैं कि आज भारत है, कल आप हो सकते हैं, तो तटस्थ मत रहिए. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी के लिए है.

जेडीयू सांसद ने कहा कि 2008 में मुंबई पर भयानक हमला हुआ, जहां दो जापानी भी मारे गए. हमने कसाब को जिंदा पकड़ा जो पाकिस्तानी था. हम 140 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के बारे में बताने के लिए पूरी दुनिया में जा रहे हैं. वे (पाकिस्तान) इसे फंड करते हैं, प्रशिक्षित करते हैं, फिर वे भारत भेजते हैं, शायद दुनिया के अन्य हिस्सों में भी.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की हुई सराहना

इससे पहले सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो में प्रमुख थिंक टैंकों को भारत की आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से अवगत कराया. सभी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया और वैश्विक सहयोग पर बल दिया. प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भी भेंट की. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाई. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई की भी सराहना की.

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कहा, “भारत से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एक मिशन के साथ यहां (जापान) आया है. मिशन है- आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में दुनिया को एकजुट करना और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को दुनिया के सामने बेनकाब करना.” जापान में पहले दिन को उन्होंने फलदायी बताया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
BJP विधायक मिश्रीलाल यादव को भेजा गया जेल ………..

BJP विधायक मिश्रीलाल यादव को भेजा गया जेल ...........

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 27 मई को होने वाला बिहार दौरा टला..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend