ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जमालपुर …………

UB India News by UB India News
May 24, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार, मुंगेर
0
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जमालपुर  …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को देश और एशिया के पहले जमालपुर रेल कारखाने में पहुंचे। वे पटना से ट्रेन में बैठकर जमालपुर पहुंचे थे। समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया।

करीब 5 मिनट स्टेशन पर रूकने के बाद वे जमालपुर स्टेशन से रेल कारखाना के लिए रवाना हो गए। कारखाने में रेल मंत्री ने क्रेन पर चढ़कर उसका निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भारत माता के नारे लगाए।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

17 साल बाद कोई रेल मंत्री जमालपुर रेल कारखाने पहुंचा है। इससे पहले 2008 में लालू यादव यहां आए थे। रेल मंत्री के साथ विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, ललन सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।

POH स्थल की रखेंगे आधारशिला, यात्री सुविधाओं का लेंगे जायजा

अश्विनी वैष्णव 78.96 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वैगन PHO स्थल की आधारशिला रखेंगे। इसके बनने से हर महीने 545 से 800 वैगन की मरम्मत की जा सकेगी।

रेलमंत्री कारखाने की अलग-अलग वर्कशॉप का निरीक्षण करेंगे। वे जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। रेल अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

रेल मंत्री के दौरे की 4 तस्वीरें देखिए…

जमालपुर रेल कारखाने का निरीक्षण करते रेल मंत्री।
जमालपुर रेल कारखाने का निरीक्षण करते रेल मंत्री।
अश्विनी वैष्णव ने रेल कारखाने में चल रहे काम को देखा।
अश्विनी वैष्णव ने रेल कारखाने में चल रहे काम को देखा।
मोकामा के हाथीदह में निर्माणाधीन डबल ट्रैक रेल पुल का निरीक्षण करते रेल मंत्री।
मोकामा के हाथीदह में निर्माणाधीन डबल ट्रैक रेल पुल का निरीक्षण करते रेल मंत्री।
रेल कारखाने में क्रेन पर चढ़कर निरीक्षण करते रेल मंत्री।
रेल कारखाने में क्रेन पर चढ़कर निरीक्षण करते रेल मंत्री।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल, पुराने पुल और बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से मुंगेर के बीच बने रेल पुल का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साथ चल रहे केंद्रीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

प्रदेश के दो दिवसीय के दौरे पर आए रेल मंत्री पटना से स्पेशल ट्रेन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंह के साथ रवाना हुए। इस दौरान रास्ते के विभिन्न स्टेशनों का विंडो निरीक्षण करते हुए वे सिमरिया रेल पुल पर पहुंचे।

यहां ट्रेन धीमी करके मंत्री ने निर्माणाधीन और पुराने पुल के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली‌। इसके बाद दिनकर ग्राम सिमरिया, गढ़हारा रेलवे यार्ड, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, लखमिनियां, साहेबपुर कमाल और सबदलपुर होते हुए मुंगेर रेल पुल का जायजा लिया, फिर जमालपुर के लिए निकल गए।

मंत्री ने निरीक्षण किया है।
मंत्री ने निरीक्षण किया है।

बड़ी संख्या में लोग मांग पत्र लेकर खड़े थे

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंत्री के रुकने की सूचना थी। जिसके मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग मांग पत्र लेकर खड़े थे। लेकिन मंत्री स्पेशल ट्रेन के थ्रू क्रॉस कर गए। हालांकि लंबे अरसे के बाद केंद्रीय रेल मंत्री के विंडो निरीक्षण से लोगों विकास की कुछ आशा जगी है। रेलमंत्री के नहीं रुकने पर पीछे से जा रहे अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया।

रेल मंत्री ने विंडो निरीक्षण किया है।
रेल मंत्री ने विंडो निरीक्षण किया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार सिमरिया पुल के बगल में निर्माणाधीन डबल लाइन रेल पुल का निरीक्षण करने के दौरान रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इधर, रेल मंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्टेशन की पूरी व्यवस्था बदली हुई थी। आरपीएफ ने परिसर को खाली करवा दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
BJP का स्पीकर..NDA का डिप्टी स्पीकर! राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक में नामों पर चर्चा

25 मई को दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव में शामिल होंगे नीतीश कुमार ..............

मेरे ऊपर 100 से ज्यादा डॉक्टर्स ने किया हमला ………..

मेरे ऊपर 100 से ज्यादा डॉक्टर्स ने किया हमला ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend