ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर स्ट्राइक, 30 से ज्यादा नक्सलियों को किया गया ढेर ,1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू ढेर

UB India News by UB India News
May 22, 2025
in प्रदेश
0
छत्तीगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,नौ माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है. नारायणपुर और बीजापुर इलाके में नक्सलियों पर सुरक्षाबल के जवान आज यानी बुधवार को प्रलय बनकर टूटे. नक्सलियों के खिलाफ इस एक्शन में वसवा राजू के मारे जाने की खबर है. सूत्रों का कहना है कि नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी वसवा राजू भी खल्लास हो गया है. अभी ऑपचारिक घोषणा नहीं हुई है. वसवा राजू छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर इलाके का कुख्यात नक्सली रहा है. उसके ऊपर 1 करोड़ का इनाम है.

क्या हैं वसवा राजू के और नाम
वसवा राजू को बसवा राजू भी कहते हैं. उसका असली नाम नंबाला केशव राव है. उसे गगन्ना, प्रकाश और बीआर के नाम से भी जाना जाता है. उसके पिता का नाम वासुदेव राव है. वह काफी उम्रदराज है. उसकी उम्र करीब 75 साल रही होगी. उसने बीटेक की पढ़ाई की थी. वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था. वह सीपीआई (माओवादी) में महासचिव के पद पर था. उसके पास एके47 था.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

लाल आतंक का यह आका कौन?
वसवा राजू खूंखार नक्सली था. वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सीनियर कैडर था और दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी का चीफ था. वह छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश की सीमाओं पर एक्टिव था. उसकी विशेषज्ञता विस्फोटकों और गुरिल्ला युद्ध में थी, जिसने उसे सुरक्षा बलों के लिए खतरनाक बना दिया. इसके ऊपर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तर पर ही एक करोड़ रुपए का इनाम था.

वसवा राजू की क्राइम कुंडली
नक्सली वसवा राजू सुरक्षाबलों के लिए बड़ा सिरदर्द था. वह कई नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका था. वह कई बड़े हमलों का आरोप था. इनमें पुलिसकर्मियों और नागरिकों की हत्या, खनन कंपनियों से उगाही और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शामिल है. मुठभेड़ में उसके पास से एक 12 बोर राइफल, पिस्तौल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई. सबसे बड़ा हमला सुकमा और देंतेवाड़ा नक्सली हमला था. 2010 के दंतेवाड़ा हमले में 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे. इसमें उसका ही हाथ था.

कैसे मारा गया

दरअसल, नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने एक्शन लिया. सुरक्षाबलों ने उसे चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई. इसमें ही वह मारा गया है. वह अबूझमाड़ इलाके में पिछले कुछ सालों से छिपा था. यह दंडकारण्य में नक्सल संगठन की बुनियाद रखने वालों में से एक है. अगर नक्सली वसवा के मारे जाने की खबर सच होती है तो यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है. इससे नक्सलियों की कमर टूट जाएगी.

7 दिन पहले 31 नक्सली मारे

पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सल लीडर के बारे में जानिए

हिड़मा इकलौता जो टॉप-2 टीम में

नक्सल सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में करीब 40 सालों में हिड़मा ही इकलौता ऐसा नक्सली है जिसे संगठन के टॉप-2 टीम (सेंट्रल कमेटी) में जगह मिली है। वो भी तब जब नक्सल संगठन में अंदरूनी कलह चली और नक्सलियों को सिर्फ ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की बात उठने लगी।

वहीं DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद से देवा बारसे का प्रमोशन कर उसे DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) कैडर में शामिल कर कमांडर बनाया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
पाकिस्तान के मीडिया ने राहुल गांधी को हीरो क्यों बनाया?

पाकिस्तान के मीडिया ने राहुल गांधी को हीरो क्यों बनाया?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर सेना की बड़ी प्लानिंग,  अखनूर सेक्टर में तैनात किए गये T-72 टैंक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर सेना की बड़ी प्लानिंग, अखनूर सेक्टर में तैनात किए गये T-72 टैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend