ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप का अजीबोगरीब व्यक्तित्व – दूसरे देशों में करा रहे पंचायत, खुद ईरान को दे रहे युद्ध की धमकी ………..

UB India News by UB India News
May 16, 2025
in खास खबर
0
ट्रम्प ने दी ईरान को धमकी जबाब में ईरान ने तैनात कर दी मिसाइलें …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां भी जा रहे हैं, सिर्फ और सिर्फ युद्धविराम और शांति के पहाड़े पढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपना खुलकर बखान करने के बाद वे जब चार दिवसीय खाड़ी देशों की यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे, तो यहां भी उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम में अपनी भूमिका का राग अलापा. वो बात अलग है कि वो अपने और ईरान के मसले को बातचीत से सुलझा नहीं पा रहे.

एक तरफ तो अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के युद्धग्रस्त देशों की पंचायत खोलकर बैठे हुए हैं, दूसरी तरफ खुद ईरान को लगातार हमलों की धमकी दे रहे हैं. यहां पर ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई भी कहीं पीछे हटने को तैयार हैं. खाड़ी देशों की यात्रा के बाद ईरान और अमेरिका फाइनल राउंड की बात करने वाले हैं, जिससे भी बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं है. मानो एक और युद्ध मुहाने पर है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

‘जिनके घर शीशे के हों, दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’

डोनाल्ड ट्रंप भले ही दूसरे देशों के मामले में घुसकर सुलह कराने का दावा करते हैं पर ईरान के साथ अपने मसले को हल नहीं कर पा रहे हैं. वो ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर वाशिंगटन के साथ समझौता नहीं करता है तो उसे अमेरिकी जहाजों की बमबारी का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने ईरान को यह धमकी भी दी थी कि इसके अलावा उस पर व्यापार करने के लिए अतिरिक्त टैरिफ लगाए जा सकते हैं. उनकी धमकियों के जवाब में ईरान के सुरक्षा प्रमुख कह चुके हैं कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते.

क्या है दोनों देशों में विवाद?

राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान की विवादित परमाणु गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे, साथ ही ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था. पश्चिमी देश ईरान पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि वह परमाणु हथियार क्षमता विकसित करने का अपना गुप्त एजेंडा चला रहा है. ये उनके अनुसार नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए उचित नहीं है. इसके जवाब में ईरान कहता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से नागरिक ऊर्जा उद्देश्यों के लिए ही है.

ट्रंप अड़े, तो पीछे नहीं खामेनेई

परमाणु मसले को लेकर अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के जवाब में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खांमेनेई भी सीधा जवाब दे चुके हैं कि यदि ट्रंप अपनी धमकियों पर अमल करते हैं तो अमेरिका को तगड़ा झटका लगेगा. माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खाड़ी देशों की यात्रा का मकसद ईरान के खिलाफ एक जनमत बनाना है. इस दौरान सऊदी अरब गए जहां उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की और कई व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए. उन्हें सीरिया के अंतरिम नेता अहमद अल-सरा से मिलना है. इसके बाद ट्रंप अपनी चार दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में दोहा में कतर के अमीर से मुलाकात करेंगे.

बढ़ रहा है सीमा पर तनाव

अगर ट्रंप को इस यात्रा में ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का साथ मिला, तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे. इसी बीच अमेरिका ने अपनी सेना को भी ईरान के चारों तरफ खड़ा करना शुरू कर दिया है. इनमें अमेरिका के सबसे शक्तिशाली बम, जो लगभग 30000 पाउंड का है, उसे ले जाने वाले b2 जहाज को भी ईरान के पास तैनात किया गया है. माना जा रहा है कि जून -जुलाई में अमेरिका और ईरान के बीच यह विवाद और बढ़ सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
राहुल के मूवी इवेंट से महागठबंधन दूर, क्या है कांग्रेस का बिहार प्लान

राहुल के मूवी इवेंट से महागठबंधन दूर, क्या है कांग्रेस का बिहार प्लान

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की अटकलें तेज

क्या नीतीश कुमार ने सेट कर लिया नया राजनीतिक एजेंडा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend