ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स 1200 अंक गिरा निफ्टी 300 अंक लुढ़का………………..

UB India News by UB India News
May 14, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 13 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1200 अंक (1.5%) गिरकर 81,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक (1.3%) की गिरावट है, ये 24,650 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर करीब 2.5% नीचे है। सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर मामूली तेजी है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में गिरावट है। NSE के IT इंडेक्स में 1.50% की गिरावट है। ऑटो, रियल्टी और FMCG इंडेक्स करीब आधा फीसदी नीचे हैं।

मुनाफा वसूली के कारण गिरा शेयर बाजार

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने और सॉवरेन क्रेडिट अपग्रेड के कारण सोमवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, आज निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इससे इंट्राडे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

अमेरिका और जापान के बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 653 अंक (1.73%) चढ़कर 38,297 के स्तर पर है। वहीं, कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.22%) चढ़कर 2,613 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 407 अंक (1.73%) की गिरावट है, ये 23,142 के स्तर पर है। जबकि, चीन के संघाई कंपोजिट में मामूली तेजी है, ये 3,372 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1,161 अंक (2.81%) नीचे 42,410 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 779 अंक (4.35%) की तेजी के बाद 18,708 के स्तर पर पहुंच गया।

12 मई को विदेशी निवेशकों ने 1,246 करोड़ की खरीदारी की

  • 12 मई को विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 1,246.48 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 1,448.37 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • मई में अब तक विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 9,103.71 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 15,189.82 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

कल बाजार में रही थी साल की सबसे बड़ी तेजी

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद सोमवार, 12 मई को सेंसेक्स 2975 अंक (3.74%) चढ़कर 82,430 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की ये साल की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले सेंसेक्स 15 अप्रैल को 1,577 पॉइंट या 2.10% चढ़ा था।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी है। इंफोसिस के शेयर में 7.67%, HCL टेक में 5.97%, टाटा स्टील में 5.64%, जोमैटो में 5.51%, TCS 5.42 % और टेक महिंद्रा 5.36% की तेजी रही।

ICICI बैंक और NTPC समेत कुल 7 शेयरों में 4.5% का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा, बजाजा फिनसर्व और M&M सहित कुल 5 शेयर्स 3.5% चढ़कर बंद हुए। सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.4% की गिरावट रही।

निफ्टी में भी 917 अंक (3.82%) की तेजी रही, ये 24,925 के स्तर पर बंद हुआ। NSE के IT इंडेक्स में 6.70%, रियल्टी में 5.93%, मेटल में 5.86%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.21% और ऑटो में 3.41% की तेजी रही। वहीं, FMCG, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स 3% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को तोड़ना आसान नहीं ,पाकिस्तान चला रहा प्रोपोगेंडा………..

भारत आज विदेशी रक्षा अताशे को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में अवगत कराएगा........

खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर …पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी

खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर ...पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend