ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत आज विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अवगत कराएगा……..

UB India News by UB India News
May 14, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को तोड़ना आसान नहीं ,पाकिस्तान चला रहा प्रोपोगेंडा………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने दुश्‍मनों और उनके रक्षकों को मिट्टी में मिलाने का ऐलान किया था. भारत के रणबांकुरों ने पाकिस्‍तान स्थित आतंकवादियों, उनके ठिकानों और पड़़ोसी देश की सेना को ऐसा सबक सिखाया जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे. अब भारत ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और उनके देश का चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हो जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्‍तान के यार चीन और तुर्किये की हकीकत भी दुनिया के सामने आएगी. भारत मंगलवार दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली में विभिन्न देशों के डिफेंस अताशे (Defence Attache – DA) को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के हर पहलू से अवगत कराएगा. दुनिया के विभिन्‍न देशों के सामने टेक्निकल डिटेल भी रखी जाएगी और उसके बारे में विस्‍तार से बताया जाएगा.

इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज महत्वपूर्ण जानकारी और ऑपरेशनल डेटा साझा करेंगे, जिसमें स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्‍टम की परफॉर्मेंस और 7 से 10 मई के बीच किए गए स्ट्राइक मिशन के परिणाम शामिल हैं. सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस सत्र में कई घटनाक्रमों पर चर्चा होगी, जिसमें इंडियन एयरफोर्स द्वारा चीनी और तुर्किये निर्मित ड्रोनों और पीएल-15 मिसाइलों को नष्ट करना शामिल है. यह कदम डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मीडिया संबोधन के एक दिन बाद उठाया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मिले बजटीय और नीतिगत समर्थन ने एक मजबूत मल्‍टी लेवल एयर डिफेंस ग्रिड बनाने में मदद की. यह सिस्‍टम 9 और 10 मई को पाकिस्तान के जवाबी हवाई हमलों के दौरान एक निर्णायक ढाल साबित हुई.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

रखी जाएंगी महत्‍वपूर्ण बातें
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा था कि हमारे सिस्‍टम ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्‍टम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बताया जा रहा है कि डिफेंस अताशे को दी जाने वाली ब्रीफिंग में सोमवार शाम करीब 5 बजे भारतीय और पाकिस्तानी डीजीएमओ के बीच हुई हॉटलाइन बातचीत का विवरण भी शामिल होगा. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और उनके पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की और 10 मई को पाकिस्तान के अनुरोध पर भारतीय ऑपरेशन रुकने के बाद बनी युद्धविराम सहमति को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष को नहीं बढ़ाने की बात कही और युद्धविराम समझौते का पालन करने की इच्छा जताई. दोनों सैन्य नेताओं के बीच हॉटलाइन पर हुई बातचीत में आगे चलकर संयम बनाए रखने और स्थिति पर नजर रखने पर भी चर्चा हुई.

पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन

इस बीच, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्य तनाव खत्म करने वाली सहमति के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराया और कहा कि नई दिल्ली इस्लामाबाद के साथ केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से संबंधित मुद्दों पर ही बात करेगी. पीएम मोदी ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के निरंतर निर्यात से अलग करके नहीं देखा जा सकता. उन्होंने आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देने और बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की सेना और सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के समर्थन से उनका पतन हो सकता है. प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव भी शामिल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर …पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी

खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर ...पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी

समय से पहले मानसून ने अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक……..

समय से पहले मानसून ने अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend