ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान, नॉर्थ वजीरिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा से जबरन कर रही भर्तियां ………….

UB India News by UB India News
May 7, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान, नॉर्थ वजीरिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा से जबरन कर रही भर्तियां ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तानी फौज में पंजाबियों का दबदबा है. लेकिन ये किसी भी खतरनाक बॉर्डर इलाके में अपनी पोस्टिंग नहीं चाहते. भारत से लड़ने की बात आते ही वह दूर भागते हैं. यही कारण है कि भारत के खिलाफ नापाक साजिशें रचने वाली पाक फौज अब अपनी टूटी-फूटी नैया को बचाने के लिए नए हथकंडे अपना रही है. अपनी फौज में सैनिकों की भारी कमी से जूझ रही पाकिस्तानी सेना अब उन इलाकों की ओर रुख कर रही है, जिनका वह दशकों से सबसे ज्यादा शोषण करती आई है. बलूचिस्तान, नॉर्थ वजीरिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों के लोग पहले ही पाकिस्तानी फौज और प्रशासन की ज्यादतियों से त्रस्त हैं. उनके खिलाफ अब जबरन भर्तियां करने की साजिश रची जा रही है. लेकिन इन इलाकों के जागरूक लोगों ने इस भर्ती का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है, जिससे पाकिस्तानी सेना की नींद उड़ी हुई है.

पाकिस्तानी फौज का घिनौना चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाबी सैनिक, जो सेना का बड़ा हिस्सा हैं, खतरनाक सीमावर्ती इलाकों में तैनाती से कतरा रहे हैं. कई अधिकारियों और सैनिकों ने तो इस्तीफे तक दे दिए हैं. ऐसे में पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय ने पेशावर कोर कमांडर को सख्त निर्देश दिए हैं कि भारत-पाक सीमा पर सैनिकों की भारी कमी को पूरा करने के लिए इन शोषित इलाकों से हर हाल में भर्तियां की जाएं. यह वही पाकिस्तान है, जो भारत की शांति और समृद्धि से जलता है और हर बार आतंकवाद के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है.

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

जबरन भर्ती करेगी पाक फौज
पाकिस्तानी सेना ने अपनी इस साजिश को अंजाम देने के लिए आठ रिटायर्ड अफसरों को मैदान में उतारा है. इनमें खटक जनजाति के लिए रिटायर्ड जनरल खालिद रब्बानी, बलूचिस्तान के क्वेटा और पिशिन में दुर्रानी जनजाति के लिए पूर्व आर्मी चीफ जनरल अब्दुल वाहिद काकर, नॉर्थ वजीरिस्तान के बानू में बनोची और डाबर जनजाति के लिए लेफ्टिनेंट जनरल आलम जन महसूद, ओरकजई जनजाति के लिए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अली जान ओरकजई, खैबर जिले में अफरीदी जनजाति के लिए मेजर जनरल राहत अमानुल्लाह अफरीदी, और स्वात, मर्दन, मालाकंद में यूसुफजई जनजाति के लिए ब्रिगेडियर शेर अफजल खान शामिल हैं. इन रिटायर्ड अधिकारियों को आदिवासी रीति-रिवाजों और संवेदनशीलताओं का हवाला देकर स्थानीय लोगों को बहला-फुसलाकर या जबरन भर्ती करने का जिम्मा सौंपा गया है.

शोषण करने में माहिर है पाक फौज
पाकिस्तानी सेना की यह चाल साफ दिखाती है कि वह न केवल अपने ही लोगों का शोषण करने में माहिर है, बल्कि भारत के खिलाफ अपनी नापाक मंशाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है. इन इलाकों के लोग पहले ही पाकिस्तानी फौज की ज्यादतियों से तंग आ चुके हैं, और अब उनका जबरन भर्ती करने का प्रयास पाकिस्तान की सेना के लिए उल्टा पड़ सकता है. पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि भारत की सेना और उसकी जनता किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
भारत की धाक के आगे UNSC में नहीं चला पाकिस्तान का ड्रामा,लगाई गई लताड़, लश्कर-ए-तैयबा को लेकर उठा सवाल

भारत की धाक के आगे UNSC में नहीं चला पाकिस्तान का ड्रामा,लगाई गई लताड़, लश्कर-ए-तैयबा को लेकर उठा सवाल

बिहार में चुनावी माहौल गरमाने को तैयार! पीएम मोदी की मधुबनी रैली तो खड़गे का दो दिवसीय बिहार दौरा …………

जातिगत जनगणना पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend