ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में लापरवाह ड्राइवर ने बेलगाम कार से मचाई तबाही, 9 घायल……..

UB India News by UB India News
April 29, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पटना में लापरवाह ड्राइवर ने बेलगाम कार से मचाई तबाही, 9 घायल……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ड्राइवर नशे में धुत लग रहा था, इतनी तेजी से कार ने लोगों को कुचला और वाहनों को टक्कर मारी ऐसा लग रहा था कि मानो वह सिनेमा देख रहे हैं…पटना के नेहरू पथ पर बेलगाम कार की कहानी प्रत्यक्षदर्शी पीड़ित राजेश कुमार ने सुनाते हुए पूरा वाकया बताया. उन्होंने कहा कि घटना से नेहरू पथ पर आधे घंटे तक भगदड़ मची रही. लोग इधर-उधर भाग रहे थे. दुर्घटना में घायलों को पुलिस की मदद से गार्डनर अस्पताल और पीएमसीएच भेजा गया. वहीं, एक और प्रत्यक्षदर्शी और इस दुर्घटना के पीड़ित कार मलिक ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ खाना खाने मॉल जा रहे थे तभी आरोपित कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी.बता दें कि रविवार की देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में बेलगाम कार ने नेहरू पथ पर एक के बाद एक चार कार, तीन बाइक और एक ठेले में टक्कर मार दी. इस दौरान नौ लोगों को कुचल दिया.

घटना के बाद ड्राइवर कर लेकर डाक बंगला की तरफ भागने लगा, लेकिन लोगों ने कोतवाली थाना के टी प्वाइंट के समीप चालक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान गुस्साए लोगों ने कर को सड़क पर पलट में दिया.हादसे में घायल 6 लोगों को इलाज के लिए गार्डनर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

तीन प्वॉइंट पर मचाई तबाही
हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर और वोल्टास मोड़ के पास कार ने एक के बाद एक पांच कार, तीन बाइक, एक ऑटो और एक ठेले को टक्कर मारी. इस घटना में नौ लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया.ट्रैफिक एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ड्राइवर का नाम श्रेयस गौतम टिकमानी है और उसको भी इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा. मामले की छानबीन की जा रही कि आखिर किस परिस्थिति में दुर्घटना हुई. क्या उसने शराब पी रखी थी अथवा नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार कार गांधी मैदान निवासी एक छड़ कारोबारी की है.

कार में बैक गियर लगाया और…
बताया जा रहा है कि राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम से फुटबॉल खेल कर कारोबारी का बेटा श्रेयस गौतम लापरवाही से कार चलते हुए नेहरू पथ के रास्ते घर लौट रहा था. वहीं, रात के लगभग 9:45 बजे उसने हाईकोर्ट के सामने नेहरू पद पर एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए. इसी क्रम में भगाने के चक्कर में श्रेयस ने कार की गति तेज कर दी और वह आयकर गोलंबर पर एक कार से टकरा गया. फिर वह वहां से विद्यापति मार्ग पर मुड़ गया और सड़क पर ट्रैफिक होने से कार को पीछे किया और इसकी चपेट में आकर सड़क पर खड़े लोग जख्मी हो गए. वहीं, पांच कार, एक ऑटो और एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गया. बाद में लोगों ने भाग रहे ड्राइवर को तारामंडल के सामने रोककर उसकी जमकर खैर मखदम की.

पीएमसीएच में 3 लोग करा रहे इलाज

कोतवाली के थानेदार राजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना देर शाम की है। 3 लोगों को PMCH, 5 से 6 लोगों को गार्डिनर और कुछ लोग निजी अस्पताल में एडमिट हैं।

फिलहाल किसी के मौत की खबर नहीं है। गाड़ी जब्त कर ली गई है। थाने पर रखी है। लगभग 11 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

ट्रैफिक एडिशनल SP आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इनोवा राजवंशी नगर की तरफ से ठोकर मारकर भाग रहा था। राजवंशी नगर और पटना हाईकोर्ट के बीच गाड़ी और बाइक सवार को ठोकर मारी है। भागने के दौरान आदित्य विजन के पास एक अल्टो, ऑटो और ठेले में ठोकर मार दी। जिसमें सभी जख्मी हो गए। जिस गाड़ी ने ठोकर मारी है, उस गाड़ी का नंबर BR01BZ 3311 है। ड्राइवर को भी पकड़ने के बाद लोगों ने पिटाई कर दी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनाक्रम पता करने के लिए राजवंशी नगर से आदित्य विजन तक कैमरों के फुटेज को चेक किया जाएगा। फिलहाल नशे के बारे में पता करने के लिए ड्राइवर की जांच डाक्टरों से करने के लिए कहा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
क्या एनडीए अब लालू यादव के जंगल राज से कर रही है परहेज !

क्या एनडीए अब लालू यादव के जंगल राज से कर रही है परहेज !

चीन ने एक बार फिर भारत को दिया दगा, किया पाकिस्तान का समर्थन ………..

चीन ने एक बार फिर भारत को दिया दगा, किया पाकिस्तान का समर्थन ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend