सऊदी अरब से दिल्ली वापस लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक एयरपोर्ट पर ही हुई। वे सुरक्षा मामलों पर होनेवाली कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर बुधवार सुबह दिल्ली वापस लौटे। उन्होंने एयरपोर्ट पर अधिकारियों से इस हमले की ब्रीफिंग ली। वे सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह आज पहलगाम जाएंगे।
हमले के कुछ घंटे बाद ही श्रीनगर पहुंच गए थे गृह मंत्री शाह
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद, शाह ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर बुधवार सुबह वापस लौट आए हैं। मोदी मंगलवार को ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के न्योते पर दो दिन के सऊदी दौरे पर पहुंचे थे।
उन्हें आज स्टेट डिनर में शामिल होना था और इसके बाद आज वो एक फैक्ट्री में भारतीय कामगारों से मिलने वाले थे, लेकिन कश्मीर हमले की वजह से उनका यह प्रोग्राम बीच में रद्द कर दिया गया।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मोदी आज केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक में लेंगे।
एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।’’ आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।
पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को ‘हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा’ हमला बताया। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन में घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा पर्यटकों और ‘ट्रेकर्स’ का पसंदीदा स्थल है। अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले घास के मैदान में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, टट्टू की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे तथा नजारों का आनंद ले रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो।
हलगाम में आतंकी हमले वाली जगह पहुंचे अमित शाह, सुरक्षाबलों से की बात
पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलवामा में आतंकी हमले वाली जगह पहुंच चुके हैं. अमित शाह का हेलिकॉप्टर सीधा उसी मैदान पर लैंड किया, जहां आतंकियों ने पर्यटकों को गोलियों से भून डाला था. गृह मंत्री वहां सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों से बातचीत करके हालात का जायजा लेंगे और आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक्शन पर नजर रखेंगे.
Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भयावह आतंकी हमले का भारत किस तरह बदला लेगा? यह सवाल आज भारत के सभी लोगों के मन में उठ रहा है. इस हमले के बाद एक्शन प्लान को लेकर दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में हाई लेवल मीटिंग चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद हैं.
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित की. वह कल शाम से ही श्रीनगर में डटे हुए हैं और वहां से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पर भी नजर रख रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर गोलियां बरसाने के बाद आतंकी पास के जंगलों में भाग गए. इन आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने पुरजोर तरीके से तलाशी अभियान चला रखा है. पहलगाम के जंगलों में राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. इस सर्च ऑपरेशन में आर्मी हेलिकॉप्टर, ड्रोन और स्नीफर डॉग भी लगाए गए हैं.
पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 पर पहुंच गई है. सभी मृतकों का पार्थिव शरीर पहलगाम से श्रीनगर लाया गया है. वहां से उन्हें विमान के जरिये भेजने की तैयारी चल रही है.
जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में मंत्री सकीना इट्टू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले लेकर जानकारी दी है. उन्होंने उमर अब्दुल्ला के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर, मैंने इस जघन्य और कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए पहलगाम और जीएमसी अनंतनाग का दौरा किया. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनसे मिलकर वाकई दिल दहल गया- उनकी आंखों में जो दर्द और दुख है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं इस बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.’
पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : पहलगाम टेरर अटैक पर फुल एक्शन में सुरक्षाबल, पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा
पुलवामा टेरर अटैक में शामिल आतंकियों को पकड़ने की कोशिश पुरजोर तरीके से जारी है. सेना और सुरक्षाबलों के तमाम जवान जंगल और पहाड़ों में छिपे आतंकियों की तलाश में जुटे हैं. इस बीच पुलिस ने 8 और स्थानीय लोगों को शक के बिना पर हिरासत में लिया. इन पर आतंकियों के मददगार होने का शक है.
पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : 6 आतंकियों ने पहलगाम टेरर अटैक का दिया अंजाम, पाकिस्तान आतंकी के हाथ में थी कमान
सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कमान खुद पाकिस्तानी आतंकवादी के हाथ में थी. इस हमले में लगभग 6 आतंकवादी शामिल थे. इन आतंकवादियों के पास एक-47 जैसी राइफल मौजूद थी. दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग, पुलवामा और सोपिया इलाके में इन आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है.
पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स : पीएम मोदी, अजित डोभाल और जयशंकर ने की एयरपोर्ट पर बैठक
पहलगाम टेरर अटैक के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़कर बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं. पीएम मोदी ने दिल्ली लैंड करते ही इस आतंकी हमले को लेकर एयरपोर्ट पर बड़ी बैठक की. इस बैठक में एनएसए अजित डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल थे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस दौरान पहलगाम का ताजा हाल और सुरक्षाबलों के एक्शन प्लान के बारे में जानकारी ली.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. पीएम मोदी भी सऊदी अरब से लौटते ही फुल एक्शन में दिख रहे हैं. उन्होंने जेद्दा से दिल्ली लौटने के दौरान ही कुछ ऐसा कर दिया, जिससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़नी लाजमी है. सऊदी अरब से वापसी में पीएम मोदी के विमान ने पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया. उनके इस कदम से साफ संकेत है कि इस भयावह हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को ही जिम्मेदार माना जा रहा है.







