ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली : सीलमपुर के लोग क्यों लगा रहे है PM मोदी-CM योगी से मदद की गुहार ………..

UB India News by UB India News
April 19, 2025
in अपराध, खास खबर
0
दिल्ली : सीलमपुर के लोग क्यों लगा रहे है PM मोदी-CM योगी से मदद की गुहार ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर-पूर्व दिल्ली के सीलमपुर में एक नाबालिक लड़के की चाकू से गोदकर हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं. दूसरी तरफ नाराज परिजनों और और स्थानीय लोगों का देर रात से विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन में शामिल लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम रेखा गुप्ता ने मदद की गुहार लगाई है.

सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच अब हिंदुओं के पलायन के भी पोस्टर लग लगा दिए गए हैं. प्रोटेस्ट में शामिल लोग हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने अपने घर के बाहर हाथ से लिखे पर्चे पूरे मोहल्ले में चिपका दिए हैं. पर्चे पर लिखा है कि इलाके से इलाके से हिंदू समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

मेरा बच्चा तो दूध लेने गया था उसे घेरकर मारा….ये दर्द उन रोते-बिलखते मां-बाप का है, जिनके जिगर के टुकडे की दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सरेआम हत्या कर दी गई. गुरुवार के दिन सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के को चाकूओं से घोंपकर बड़ी बेरहमी के साथ मारा गया. बेटे की मौत से रोते-रोते मां-बाप का गला रुंध आया है. घर में मातम पसरा है. अपने भाई को खोने वाली बहन को रोते देख किसी का भी कलेजा मुंह में आ जाएगा. इस सनसनीखेज हत्या में एक लड़की का नाम सामने आ रहा है, जिसके साथ पूरा गैंग रहता है.

लड़के के पिता, जो अस्पताल से लौटे ही थे, उन्होंने रोते हुए बताया, “मैंने चाय के लिए दूध मंगवाया था. मेरा बेटा दूध लेने गया था. वहां कुछ गुंडे-बदमाश खड़े थे. वो उसे बुलाकर ले गए और सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी.” पिता ने एक स्थानीय लड़की पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “वह लड़की अपने साथ बदमाशों का गैंग लेकर घूमती है. कुछ दिन पहले वह जेल से छूटी थी, उसके पास तमंचा भी पकड़ा गया था. आज मेरा बेटा उसे अकेला मिला तो उन्होंने उसे घेर लिया और मार डाला.”

लड़के की मां का गम और गुस्सा भी कम नहीं था. उन्होंने कहा, “मेरा बच्चा तो सिर्फ दूध लेने गया था. शायद पहले कोई झगड़ा हुआ होगा. साहिल नाम के लड़के ने मेरे बच्चे के सिर में चाकू से कई वार किए, उस लड़की का पूरा गैंग मोहल्ले में आतंक मचाता है. वह जेल में रहकर आई है, तमंचा लेकर घूमती थी. उसने धमकी दी थी कि मौका मिलेगा तो उड़ा दूंगी. जैसे ही उसे मौका मिला, उसने मेरे बच्चे को मार डाला.”

सीलमपुर हत्याकांड में अब तक क्या हुआ? 

दरअसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से गुरुवार देर शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है. नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था.

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस  मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया. कुणाल को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा. सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं.

पुलिस ​अधिकारियों के मुताबिक इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. संभावित गवाहों से पूछताछ कर रही है.

इस बीच न्यू सीलमपुर के लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल एवं सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है. बता दें कि हाल की आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में अपने सामान्य गश्ती प्रयासों को तेज कर दिया है.

लड़की पर आरोप: गैंग चलाने और हत्या की साजिश

परिवार ने जिस लड़की का नाम लिया, वह उसी युवक की बहन बताई जा रही है, जिसने 17 साल के लड़के को चाकू मारकर हत्या की. पीड़ित पक्ष का दावा है कि यह लड़की एक बदमाशों की टोली के साथ इलाके में घूमती है और पहले भी कई बार अपराधी घटनाओं में शामिल रही है. परिवार का कहना है कि वह हाल ही में जेल से छूटी थी और उसके पास अवैध हथियार भी पाए गए थे. इस हत्या को उन्होंने सुनियोजित साजिश करार दिया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सीलमपुर थाने को चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. घायल लड़के को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्राइम टीम को मौके पर भेजकर गहन जांच शुरू की. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पलायन के पोस्टर लेकर मोहल्ले के लोगों का प्रदर्शन

हत्या के बाद सीलमपुर में हिंदू समुदाय ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पास की सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में पोस्टर लिए थे, जिन पर लिखा था, “ये मकान बिकाऊ है, योगी जी मदद करो, रेखा गुप्ता जी मदद करो.” स्थानीय निवासी राजकुमारी ने गुस्से में कहा, “यह छठी हत्या है, जब किसी हिंदू को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वह हिंदू है. छह मर्डर हो चुके हैं, कई लोगों को पीटा गया, किसी का सिर फोड़ा गया, किसी की आंख फोड़ दी गई. बहन-बेटियों को छेड़ा जाता है, आए दिन धमकियां मिलती हैं. यहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैंय कम से कम 10-15 परिवार अपने मकान बेचकर यहां से जा चुके हैं.”

इलाके में तनाव, पुलिस की निगरानी

सीलमपुर में इस हत्या के बाद तनाव का माहौल है. हिंदू समुदाय का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है, और पलायन के पोस्टर इलाके में बढ़ते डर को दर्शा रहे हैं. पुलिस ने अशांति रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. पीड़ित परिवार ने तुरंत इंसाफ की मांग की है, जबकि पुलिस ने जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

पलायन पर सवाल, CM ने अभी तक नहीं दिए जवाब

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सीलमपुर से हिंदुओं के पलायन पर सवाल पूछा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है. फिलहाल, सीलमपुर में मेन रोड पूरी तरह से जाम है. प्रदर्शन में शमिल लोगों की मांग है कि सीएम रेखा गुप्ता उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दें. वह कुणाल को न्याय दिलाएं.

जाम खुलवाने का प्रयास जारी

एडिशनल डीसीपी संदीप लामा स्थिति में काबू करने के लिए लोगों को सड़क से हटाने के प्रयास में जुटे हैं. वह लोगों को सड़क से धक्का देकर हटा रहे हैं. उनके प्रयास से अभी आधा रोड खुला है. आधे पर ट्रैफिक जाम है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
शरीयत से न हो संपत्ति का बंटवारा…………

शरीयत से न हो संपत्ति का बंटवारा............

पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध कब्ज़ा किए गए हिस्से को खाली करना है…………..

पहले खुद का घर देखें , अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान देना दें............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend