ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 जिलों में 58 लोगों की हुई मौत , परिजनों को 4 लाख रुपये का मिलेगा नुदान …………………

UB India News by UB India News
April 12, 2025
in खास खबर, जिलावार, दुर्घटना, बिहार
0
बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 जिलों में 58 लोगों की हुई मौत , परिजनों को 4 लाख रुपये का मिलेगा नुदान …………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के अलग-अलग शहरों में गुरुवार दोपहर बाद अचानक से मौसम मे बदलाव आया गया. देखते ही देखते आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ जबरदस्त बारिश शुरू हुई और इसके साथ ही बिजली कड़कने और वज्रपात की वजह से बिहार के कई जिलों में लोगो के ऊपर बिजली गिरने से मौत की खबरे आने लगी. बिहार में मौसम बिगड़ने के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. दरअसल बिहार के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को आंधी और बिजली गिरने के कारण 58 लोगों की जान चली गई. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 15 जिलों में 58 लोगों की मौत हो गयी है.

बिहार में बिगड़ते मौसम और तेज हवाओं के कारण कहीं जिलों में दीवारें गिर गईं और कहीं पेड़ उखड़े और कई जगहों पर झोपड़ियां उखड़ गयी. आंधी और तेज बारिश के कारण बिहार के नालंदा जिले में सबसे अधिक 22 लोगों की मौत हुई है. वहीं इसके अलावा भोजपुर में 5, गया में 3, गोपालगंज, पटना, जहानाबाद, अरवल और मुजफ्फरपुर में 1-1 व्यक्ति की जान गई. नालंदा के मानपुर के नगमा गांव में मंदिर पर पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गयी. वहीं बिहारशरीफ के चांदपुर में 2, नालंदा खंडहर, सिलाव और गिरिचक में 1-1 व्यक्ति की जान चली गयी. इसके अलावा इस्लामपुर में पुल गिरने से 3 लोगों की जान चली गई. मसाही के दिघवां गांव में सिट पर ईंट गिरने से एक महिला की जान चली गयी.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

नालंदा में आंधी की वजह से एक बड़ा पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हुई. वहीं पुल धंसने से दादी-पोता-पोती ने जान गवाई . भोजपुर में आंधी से माहुली घाट पीपा पुल टूटा. वहीं पुनपुन में एक महिला की मौत हो गई. तेज आंधी पानी की बजानी दिल्ली हावड़ा और झाझा किउल मेन लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ. आंधी और बारिश की वजह से फसल को काफी नुकसान पहुंचा,  जिसमें सबसे ज़्यादा गेंहू, मक्का, आम और लीची की फसलों को नुक़सान पहुंचा है, जिससे किसान काफी प्रभावित हुए हैं. ठनका की चपेट में आने से सीवान में 4, जमुई में 3, सहरसा, अररिया और सारण में दो-दो, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, दरभंगा, अरवल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, कटिहार, भागलपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गयी.

वहीं भीषण आंधी-पानी एवं वज्रपात से राज्य के विभिन्न जिलों में 25 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण आंधी-पानी से नालंदा में 18, वज्रपात से सीवान में 02, कटिहार में 01, दरभंगा में 01, बेगूसराय में 01, भागलपुर में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर काफी मर्माहत हूं. प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
मोतिहारी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन और प्रेमी की हत्या कर दी ……….

मोतिहारी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन और प्रेमी की हत्या कर दी ..........

पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में होंगे शामिल होने पटना पहुंचे सचिन पायलट

पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा' में होंगे शामिल होने पटना पहुंचे सचिन पायलट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend