ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया……..

UB India News by UB India News
April 9, 2025
in अवार्ड, खास खबर, महिला युग
0
द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजे जाने के लिए आयोजित समारोह में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘नमस्कार! राष्ट्रपति महोदया। आपका लिस्बन में स्वागत है।’’ पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति को कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में सलामी गारद दिया गया। उन्हें नोबल सैलून’ ले जाया गया, जहां उन्हें ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किए जाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था तथा कक्ष वहां बसे भारतीयों से भरा हुआ था।

लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं द्रौपदी मुर्मू

मोएदास ने कहा कि ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाज़े जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं। अपने संबोधन की शुरुआत पारंपरिक पुर्तगाली अभिवादन ‘बोम डिया’ से करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं और इन्होंने हमारे दैनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।” उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदारी की साझा भावना हमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर स्वाभाविक साझेदार बनाती है।” राष्ट्रपति ने कहा कि “पुर्तगाल यूरोपीय संघ के साथ-साथ लुसोफोन देशों, जहां पुर्तगाली आधिकारिक भाषा है, के साथ हमारे संबंधों को बढ़ावा देने में भारत का एक मूल्यवान साझेदार रहा है।” उन्होंने कहा, “पुर्तगाल में भी इस मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रमाण भारतीय कला, संस्कृति, भोजन, योग और आयुर्वेद की व्यापक लोकप्रियता में देखा जा सकता है।”

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

भारतीय प्रवासियों को “हमारे संबंधों की आधारशिला” बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पुर्तगाल के समाज और अर्थव्यवस्था में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

मेयर ने PM मोदी के शब्दों को किया याद

इससे पहले अपने भाषण में मेयर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को याद किया, जिन्होंने जी-20 के दौरान उपनिषदों से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत का हवाला दिया था। उन्होंने कहा, “ यह वाक्य सब कुछ बयां कर देता है। हमें सामाजिक विभाजन, हम बनाम वे, को नकारना चाहिए।” पुर्तगाल में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 1,25,000 है, जिसमें 35,000 से अधिक भारतीय नागरिक और 90,000 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकांश की जड़ें गुजरात और गोवा में हैं। पुर्तगाल की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है।

कई मायनों में खास है यात्रा

किसी भारतीय राष्ट्रपति का 27 साल बाद पुर्तगाल और 29 साल बाद स्लोवाकिया का दौरा है। राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण आर्थिक परिवर्तन हो रहे हैं, जिसमें हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापार शुल्कों ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को नया स्वरूप दिया है तथा यूरोप के साथ भारत की भागीदारी बढ़ रही है। फरवरी में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य प्रतिनिधियों ने भारत का दौरा किया था। भारत ने इस साल भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद जताई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
दो दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंचे दुबई के क्राउन प्रिंस, PM मोदी , विदेश और रक्षा मंत्री संग होगी अहम बैठक

दो दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंचे दुबई के क्राउन प्रिंस, PM मोदी , विदेश और रक्षा मंत्री संग होगी अहम बैठक

कौन बनना चाहता पॉलिटिक्स का ‘भगवान’?

RSS चीफ मोहन भागवत के लखनऊ दौरे के क्या हैं मायने?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend