ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘सुधार की दिशा में सही कदम’

UB India News by UB India News
April 7, 2025
in खास खबर, पटना, राजभवन
0
‘सुधार की दिशा में सही कदम’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ संशोधन बिल पर ताजा बयान में कहा कि वक्फ बोर्ड में सुधार की काफी जरूरत थी और वक्फ संशोधन बिल संसद से पास होने के बाद नए कानून का रूप लेने जा रहा है, यह सुधार की दिशा में सही कदम है। उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पटना में भी कई वक्फ प्रॉपर्टी है लेकिन इसके जरिए कितने अस्पताल और स्कूल या अनाथालय बनवाए गए, जरा नाम बता दीजिए?

गरीब और निर्धनों को लाभ मिलना चाहिए

आरिफ मोहम्मद खान ने कुरान की आयतों को जिक्र करते हुए वक्फ का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि वक्फ प्रॉपर्टी का इस्तेमाल केवल मुस्लिमों के कल्याण के लिए नहीं है। यह हर उस शख्स के लिए है जो गरीब है, निर्धन है, जिसे सहारे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब मैं यूपी में मंत्री था, तो मैंने कुछ समय के लिए वक्फ विभाग संभाला था। हर समय मुझे ऐसे लोगों से मिलना पड़ता था, जिनके संपत्ति के मामले चल रहे थे।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

वक्फ प्रॉपर्टी का सही उपयोग होना चाहिए

उन्होंने आग कहा-वक्फ प्रॉपर्टी लोगों के कल्याण के लिए थीं। लेकिन क्या लोगों का कल्याण हो रहा था?  आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि पटना में कई वक्फ संपत्तियां हैं, लेकिन पटना में वक्फ के तहत कोई एक अस्पताल या अनाथालय का नाम बताइए? वहां केवल मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसलिए इसमें बहुत सुधार की जरूरत थी। और यह वक्फ संशोधन विधेयक इसी दिशा में एक कदम है जो जल्द ही कानून बनने जा रहा है।”

लोकसभा और राज्यसभा से बिल पास

बता दें कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी मिल चुकी है। अब राष्ट्रपति का हस्ताक्षर होते ही यह बिल कानून का रूप ले लेगा। दोनों सदनों में इस बिल पर लंबी चर्चा हुई। राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में कुल 128 वोट पड़े जबकि विरोध में 95 वोट पड़े। वहीं इससे पहले लोकसभा में भी इस बिल पर लंबी चर्चा चली। लोकसभा में इस बिल के समर्थन में 288 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में 232 वोट पड़े।

अल्पसंख्यकों के लिए भारत सबसे सुरक्षित-सरकार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया में भारत से सुरक्षित कोई स्थान नहीं है और इस देश के बहुसंख्यक लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं। रिजिजू ने सरकार के इस कदम को मुस्लिम विरोधी बताने के कई विपक्षी सदस्यों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इस विधेयक को मुसलमानों को बांटने वाला बताया जा रहा है, जबकि सरकार इसके जरिए शिया, सुन्नी समेत समुदाय के सभी वर्गों को एक साथ ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तो देश में सबसे छोटे अल्पसंख्यक समुदाय पारसी को भी बचाने के लिए प्रयास कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
लगातार चौथे हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी…………..

लगातार चौथे हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी..............

दिल्ली में आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना…………

दिल्ली में आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend