ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लगातार चौथे हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी…………..

UB India News by UB India News
April 7, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
लगातार चौथे हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 6.596 अरब डॉलर बढ़कर 665.396 अरब डॉलर हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 4.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. यह लगातार चौथा हफ्ता है, जब देश का विदेशी बढ़ा मुद्रा भंडार है. हाल ही में रुपये में अस्थिरता को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के कारण इसमें गिरावट का रुख था.

विदेशी मुद्रा आस्तियां भी बढ़ीं

सितंबर 2024 के अंत तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 बिलियन डॉलर के ऑल-टाइम हाई लेवल पर चला गया. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 मार्च को खत्‍म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 6.16 अरब डॉलर बढ़कर 565.01 अरब डॉलर हो गया. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं  की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

देश का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

बता दें कि इस दौरान गोल्ड रिजर्व भंडार भी बढ़ा. आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार भी 519 मिलियन डॉलर बढ़कर 77.79 बिलियन डॉलर हो गया. विशेष आहरण अधिकार (SDR) 65 मिलियन डॉलर घटकर 18.18 बिलियन डॉलर रह गए. आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास देश का र‍िजर्व आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.41 अरब डॉलर रह गया. बता दें कि इस दौरान भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के भी विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है.

क्यों जरूरी है फॉरेक्स रिजर्व?

जैसा कि हम जानते हैं कि विदेशी मुद्रा एसेट्स में डॉलर, यूरो, पाउंड, येन जैसी दूसरे देशों की मुद्राएं शामिल होती हैं. देश के विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल वैश्विक देनदारियों का भुगतान करने, मौद्रिक नीति के क्रियान्वयन के लिए, विदेशों से लिए कर्ज को चुकाने और भारतीयों द्वारा विदेशों में पढ़ाई, इलाज या घूमने के दौरान किए गए खर्च में किया जाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
दिल्ली में आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना…………

दिल्ली में आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना............

बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर क्यों कोहराम, किसका भला करेंगे राम!

बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर क्यों कोहराम, किसका भला करेंगे राम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend