ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चैत्र नवरात्र का पहला दिन पटन देवी, शीतला माता, काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़……….

UB India News by UB India News
March 31, 2025
in अध्यात्म, पटना
0
चैत्र नवरात्र का पहला दिन पटन देवी, शीतला माता, काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में कलश स्थापना के साथ आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। रेवती नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का सुयोग बन रहा है। सुबह से ही पटना सिटी के पटन देवी, शीतला माता और काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रृंगार के बाद माता के दर्शन के लिए पट को खोला गया।

पटना देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए आरा से पहुंची महिला श्रद्धालु ने कहा कि मेरी तबीयत बहुत खराब रहती थी। मैंने माता रानी से मन्नत मांगी थी कि ठीक होने के बाद दर्शन करने के लिए आऊंगी। ठीक होने के बाद नवरात्र के पहले दिन परिवार के साथ पूजा करने के लिए आई हूं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

पटन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
पटन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। हाथी पर भगवती के आगमन से बारिश, सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आज ही के दिन ब्रह्मा ने की थी सृष्टि की रचना

आज सनातन धर्मावलंबियों के नवसंवत्सर, विक्रम संवत 2082 भी आरंभ हो रहा है। हिंदू नववर्ष के साथ शुरू होने के कारण ये साल की पहली नवरात्रि होती है। इस नए संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य होंगे। ब्रह्म पुराण के मुताबिक ब्रह्मा ने आज ही के दिन सृष्टि की रचना की थी। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु निराहार, फलाहार या फिर दिन में फलाहार और रात्रिकाल में शुद्ध सात्विक भोजन कर देवी दुर्गा की आराधना करते हैं।

देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा

आचार्य राकेश झा ने बताया कि चैत्र नवरात्र 7 अप्रैल सोमवार को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। इस नवरात्र का आरंभ और समापन सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। ऐसे शुभ संयोग में भगवती की उपासना करने से श्रद्धालुओं पर भगवान भास्कर व माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करेंगे।

पंडित झा ने देवी पुराण के हवाले से कहा…

QuoteImage

नवरात्र पूजा में कलश स्थापन का विशेष महत्व है। कलश में ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र, नवग्रहों, सभी नदियों, सागरों-सरोवरों, सातों द्वीपों, षोडश मातृकाओं, चौसठ योगिनियों सहित सभी तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। धर्मशास्त्र में अनुसार नवरात्र में कलश की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन, वैभव, ऐश्वर्य, शांति, पारिवारिक उन्नति तथा रोग-शोक का नाश होता है।

QuoteImage

शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना

प्रतिपदा तिथि: दोपहर 02:24 बजे तक

चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: प्रातः 07:17 बजे से 11:54 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:29 बजे से 12:19 बजे तक

शुभ योग मुहूर्त: दोपहर 01:27 बजे से 02:59 बजे तक

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
अमित शाह ने एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का दिया मंत्र ………….

अमित शाह ने एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का दिया मंत्र .............

दो बार हुई गलती… अब नहीं, पर्टिये के लोग इधर-उधर कर दिए, सीएम नीतीश ने गृह मंत्री अमित शाह के सामने फिर दी ‘सफाई’

दो बार हुई गलती... अब नहीं, पर्टिये के लोग इधर-उधर कर दिए, सीएम नीतीश ने गृह मंत्री अमित शाह के सामने फिर दी 'सफाई'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend