भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयंकर भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा रही है। भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भूकंप के तगड़े झटकों से थर्रा गया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार को म्यांमार में तेज भूकंप के दो झटके महसूस हुए हैं। दोनों ही भूकंप 7 या उससे ज्यादा की तीव्रता के रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप के कारण हुई तबाही दिख रही है।
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, म्यांमार में शुक्रवार 28/03/2025 को पहला भूकंप 11 बजकर 50 मिनट पर आया है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।
दूसरा भूकंप 7.0 की तीव्रता का
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को म्यांमार में दूसरा भूकंप 12 बजकर 2 मिनट पर आया है। ये भूकंप भी खतरनाक था और रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र भी धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार दोपहर को भूंकप के तेज झटके महसूस महसूस किए गए हैं. रुक-रुककर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इसका केंद्र म्यांमार बताया जा रहा है. वहां, भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए हैं. लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई. हाई-राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा तनाव में दिखे. वो तेजी से खुले स्थान पर भागते हुए नजर आए. गनीमत रही कि भारत में इसका असर उतना तेज नहीं रहा जितना म्यांमार व बांग्लादेश में है.
भारत के नॉर्थ-ईस्ट में भी इस भूकंप का असर काफी जोरदार रहा. मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोगों ने बेहद तेज भूकंप के झटके महससू किए. वहां लोगों के घर भूकंप के चलते कांपते हुए नजर आए. अबतक जानमाल के नुकसान की कोई खबर वहां से नहीं आई है.
भूकंप आने पर जरूर करें यह 5 काम
1. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. अगर आप किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे उतर आएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. अग आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. अगर भूकंप के वक्त ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. गाड़ी को किसी खुली जगह पर खड़ा करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो.







