ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानमंडल : हरे रंग के टीशर्ट में राजद विधायक पहुंचे सदन में , पोर्टिको में लगाये नारे “आरक्षण चोर BJP-NDA जवाब दो”

UB India News by UB India News
March 26, 2025
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानमंडल : हरे रंग के टीशर्ट में राजद विधायक पहुंचे सदन में , पोर्टिको में लगाये नारे “आरक्षण चोर BJP-NDA जवाब दो”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान आज मंगलवार को राजद के विधायक ग्रीन कलर की टीशर्ट पहनकर पहुंचे हैं। टीशर्ट में लिखा है- ‘तेजस्वी सरकार के समय बिहार में बढ़ी 65 फीसदी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करो।’ ‘आरक्षण चोर BJP-NDA जवाब दो।’

सदन के बाहर पोर्टिको में विपक्ष के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। आरक्षण चोर के नारे लगा रहे हैं। आरक्षण के बढ़े दायरे को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजद विधायकों ने विधानसभा परिसर में मार्च किया।

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

वहीं लालू के इफ्तार से कांग्रेस की दूरी पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र बोले- ‘इंडिया गठबंधन पूरे देश के लिए है। बिहार में महागठबंधन में है। हम एक दूसरे के पूरक है। कांग्रेस और महागठबंधन के नेता तय कर चुके हैं कि तेजस्वी को सीएम बनाना है। ये सब सोचना फालतू है। कांग्रेस में राहुल और सोनिया गांधी बड़े नेता हैं। उसके बाद डायरेक्शन देने के लिए कौन बचता है पार्टी है।’

पोर्टिको में प्रदर्शन करते राजद के विधायक।
पोर्टिको में प्रदर्शन करते राजद के विधायक।

CAG रिपोर्ट होगा पेश करेंगे वित्त मंत्री

सदन की कार्यवाही के पहले हाफ में आज वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी कैग रिपोर्ट पेश करेंगे। भारत के संविधान के अनुच्छेद-151 (2) के अनुसरण में भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक से प्राप्त बिहार सरकार का 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष 2021-22 के प्रतिवेदन (CAG) ” को सदन की मेज पर रखा जाएगा।

सदन में आज दो बिल पारित करवाएगी सरकार

इसके अलावा बिहार सरकार सदन में आज दो बिल पारित करवाएगी। सेकेंड हाफ में विधायी कार्य के दौरान राजकीय विधेयक” बिहार काष्ठ आधारित उद्योग विधेयक, 2025 सदन की मेज पर रखा जाएगा। वहीं, दूसरे विधायी कार्य में सदन में बिहार सहकारी सोसाइटी विधेयक, 2025 को भी रखा जाएगा। वाद-विवाद के बाद दोनों विधेयकों को पारित किया जाएगा।

सोमवार को सदन में आमने-सामने हुए सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव

तेजस्वी बोले-BJP अकेले लड़े-हम भी लड़ेंगे,देखते हैं कितना दम है:सम्राट का पलटवार- 2010 में लालू परिवार हारा, मैं अकेला जीता, संघ कार्यालय जाइए किस्मत खुलेगी

बिहार विधानसभा में सोमवार को बिहार विनियोग विधेयक और मांग अनुदान पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा- ‘मुख्यमंत्री को हाईजैक करके घर में क्यों रखा है।’ तेजस्वी के बयान पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने हमला बोला। उन्होंने कहा- ‘मैंने लालू जी के साथ भी काम किया। उनके पास कोई विचारधारा नहीं है। तेजस्वी मुझसे पूछते हैं, कभी संघ कार्यालय गए थे। मैं पूछता हूं, आपके पिताजी जब BJP के साथ थे तो कितनी बार संघ कार्यालय गए थे।’ नागपुर के संघ कार्यालय जाएंगे तो आपकी किस्मत खुल जाएगी। वहां जाएंगे तो आपको घुसते से दिखेगा यादव निवास। RSS कार्यालय में यादव निवास भी बना हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक आज दिल्ली में !

राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक आज दिल्ली में !

ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही कूटनीतिक तूफान की आहट, ग्रीनलैंड से लेकर मेक्सिको गल्फ तक पर बवाल

ट्रंप ने छेड़ा 'राग वेनेजुएला' , तेल आयात पर 25% टैरिफ की धमकी , भारत सबसे बड़ा है खरीदार ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend