ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की अगले महीने बैंकॉक में हो सकती है मुलाकात?

UB India News by UB India News
March 24, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की अगले महीने बैंकॉक में हो सकती है मुलाकात?

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाईलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं. जहां वह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी बैंकॉक पहुंचेंगे. इस दौरान पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात हो सकती है. क्योंकि मोहम्मद यूनुस ने खुद पीएम मोदी से मुलाकात की इच्छा जताई है. दरअसल, बांग्लादेश ने भारत से दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का अनुरोध किया है. इस बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद जानकारी दी है.

क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल यानी शनिवार को संसदीय समिति की बैठक के दौरान बताया कि आगामी क्षेत्रीय समूह बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और पीएम मोदी के बीच बैठक के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है.

संसदीय समिति ने जताई हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता

इसके साथ ही विदेश मामलों की संसदीय सलाहकार समिति की शनिवार को हुई इस साल की पहली बैठक में कई सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई. इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि इसे लेकर भारत क्या कदम उठा रहा है? इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सदस्यों को बताया कि, ढाका में अंतरिम सरकार ने दावा किया है कि हिंदुओं पर हमले “राजनीति से प्रेरित” थे. इसके साथ ही विदेश मंत्री सांसदों को बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार और श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान और चीन के बारे में बाद में अलग से बात करेंगे.

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तान के रवैये के चलते सार्क (SAARC) निष्क्रिय है. जबकि भारत बिम्सटेक (BIMSTEC) को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं. हालांकि अभी तक पीएम मोदी की थाईलैंड यात्रा की पुष्टि नहीं हुई है.

बिम्सटेक में मिल सकते हैं दोनों नेता: एस जयशंकर

बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेंगे. सूत्रों ने बताया कि यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मोहम्मद यूनुस से मुलाकात करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे? इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्री जयशंकर ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि अभी इस पर विचार किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
बिहार में इफ्तार का दौर , लालू यादव और चिराग पासवान आज देंगे इफ्तार पार्टी………..

बिहार में इफ्तार का दौर , लालू यादव और चिराग पासवान आज देंगे इफ्तार पार्टी...........

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा , आप लोगों का हाय हाय आप लोगो का हाय आप लोगो का हाय…….

सदन में आज भी उठ सकता है लॉ-एंड-ऑर्डर का मामला , आज भी हंगामे के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend